माही विज संग तलाक के बाद मीशा अय्यर को डेट कर रहे हैं जय भानुशाली? सच्चाई आई सामने

जय भानुशाली की गिनती टीवी के टॉप एक्टर में होती है. हालांकि, इन दिनों वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. जय ने टीवी एक्ट्रेस माही विज संग शादी की थी. लेकिन, इस साल की शुरुआत में शादी के लगभग 14 साल बाद इन्होंने तलाक की घोषणा की.

इनकी तलाक की खबरें सुन फैंस हैरान रह गए. इस बीच गई बार जय भानुशाली का नाम बिग ब़ॉस 15 फेम मीशा अय्यर के संग जोड़ा गया. कुछ वक्त पहले दोनों एक साथ एक इवेंट में भी स्पॉट हुए थे, जिसके बाद इनके अफेयर को और हवा मिली थी. बता दें दोनों अक्सर एक-दूसरे के संग इंस्टाग्राम पर वीडियोज भी शेयर करते हैं.

जय की राखी सिस्टर हैं मीशा

ऐसे में फैंस को लगने लगा कि कुछ तो गड़बड़ जरूर है. अभी हाल ही में फिर से दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है.ऐसे में फिर से दोनों का नाम जोड़ा जा रहा है. लेकिन ये बातें सिर्फ महज अफवाह ही है. क्योंकि, रियल में मीशा और जय एक-दूसरे के राखी ब्रदर और सिस्टर हैं.

2025 में रक्षाबंधन के मौके पर मीशा और जय ने एक वीडियो शेयर किया था. उस वीडियो में जय को मीशा भैया, भैया बुलाती हुई नजर आई थीं. इतना ही नहीं बल्कि जय ने भी मीशा को बहन ही बताया था और दोनों ने एक साथ राखी भी सेलिब्रेट किया था. वही्, इनके अफेयर के बारे में सुन आरती सिंह भी भड़क गई थीं.

उन्होंने भी क्लियर करते हुए कहा था कि मीशा और जय का कोई अफेयर नहीं चल रहा है. जय की मीशा राखी सिस्टर हैं.  ऐसे में दोनों अगर साथ दिखते हैं तो गलत समझने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, दोनों काफी क्लोज फ्रेंड और भाई-बहन का रिश्ता रखते हैं.बता दें मीशा बिग बॉस 15 के अलावा स्प्लिट्सविला X2 में देखा गया था. इस सीजन की वो रनर-अप बनी थीं. इसके अलावा उन्हें वेब सीरीज हद में भी देखा गया था.

ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: अनुपमा करेगी नई शुरूआत, गौतम पर भड़केगा प्रेम, प्रेरणा की हरकतों का होगा पर्दाफाश!


Leave a Comment