‘मैंने बहुत गलत चीजें बोली…’, मामी सुनीता आहूजा को देख रोईं कश्मीरा शाह, आरती सिंह भी नहीं रोक पाईं आंसू

कलर्स का पॉपुलर रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ का एक एपिसोड फिर से चर्चा में है. 15 अप्रैल को शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की एंट्री हुई थी, जिसके बाद कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह हैरान हो गए थे. कई साल बाद उनके बीच का रिश्ता ठीक हुआ और कृष्णा ने अपनी मामी के पैर पर गिड़कर उनसे माफी मांगी. वहीं कश्मीरा शाह ने भी रोते हुए अपनी गलती मानी और उनसे माफी मांगी. अब कृष्णा की बहन आरती सिंह ने इस एपिसोड के कई विडियोज शेयर किए और एक प्यार भरा इमोशनल नोट लिखा.

करिश्मा ने कबूली गलती

एपिसोड में जब सुनीता उन्हें कहती हैं, ‘चलो आ जाओ बहुरानी.’ तो कश्मीरा ने रोते हुए कहा, ’10 साल हो गए कृष्णा, एक ऐसा टाइम आया जब मैंने सोचा कि फोन उठाऊं और एक फोन करूं. अभी ऐसा टाइम है कि मैं नजर भी नहीं मिला सकती हूं क्योंकि मैंने बहुत सारी गलत चीजें बोली हैं. उनका हक बनता है क्योंकि वो मां है न. मैंने वो तब ही महसूस किया, जब मैं मां बनी. मुझे माफ कर दीजिए.’ ये बोलते ही करिश्मा, सुनीता के पैर पकड़कर रोने लगती हैं. 

ये कई सालों का सपना था…

आरती ने लाफ्टर शेफ्स की कई विडियोज शेयर की और लिखा, ‘कल जब मैंने ये एपिसोड देखा, तो मेरी आंखों में अपने आप आंसू आ गए. सबके लिए ये बस ‘मामी डे’ था, लेकिन हमारे लिए ये कई सालों का सपना था. हमारा परिवार हमेशा बहुत करीब और खुशहाल रहा है, लेकिन जैसा कहा जाता है, समय आने पर रिश्तों में कभी-कभी दूरियां आ जाती हैं और सही वक्त आने पर सब ठीक भी हो जाता है. ये मिलन मेरे दिल की बहुत पुरानी इच्छा थी, और जिस तरह से ये हुआ, वो सच में बहुत खूबसूरत है. कृष्णा और कश्मीरा ने जिस तरह माफी मांगी, वो दिल से और सच्ची थी. सुनिता मामी और ची-ची मामा की बहुत याद आती थी और उनसे भी ज्यादा मुझे टीना और यश की कमी महसूस होती थी.’

कश्मीरा ने किया कमेंट

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं बस यही दुआ करती हूं कि गुस्सा या गलतफहमियां कभी इतनी बड़ी न हो जाएं कि हमें अपने अपनों से दूर रहना पड़े। ऐसे में हम जिंदगी के खूबसूरत साल खो देते हैं. कश्मीरा ने बहुत सही कहा, वो मां हैं, उनका हक है. हमारे बड़े ही हमारी जड़ होते हैं. मैं जानती हूं कि सुनिता मामी और ची-ची मामा ने हमें हमेशा अपने बच्चों की तरह प्यार दिया है. आज मैं बहुत खुश हूं, दिल पूरी तरह भरा हुआ है और बस भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. अब तो बस उस दिन का इंतजार है जब पूरा परिवार एक साथ खुश होकर एक तस्वीर में नजर आए.’ इस पोस्ट पर कश्मीरा ने भी कॉमेंट कर लिखा, ‘तुमने बहुत खूबसूरती से लिखा है, आरती. तुमसे बहुत प्यार है और चलो, मिलकर कोशिश करते हैं कि हमारा परिवार हमेशा साथ और जुड़ा रहे.’

मैंने बहुत गलत चीजें बोली...', मामी सुनीता आहूजा को देख रोईं कश्मीरा शाह, आरती सिंह भी नहीं रोक पाईं आंसू

ये भी पढ़ें: ‘ब्रश क्यों नहीं करते…?’ समय रैना ने ‘आतंकवादी’ कमेंट पर यूं लिया सुनील पाल से बदला

कैसे शुरू हुआ था विवाद?

बता दें कि गोविंदा और कृष्णा के बीच का विवाद काफी पुराना है, जिसकी शुरुआत तब हुई जब गोविंदा को कृष्णा के कुछ टीवी जोक्स पसंद नहीं आए. इसके बाद सुनीता आहूजा भी उनसे दूर हो गईं. कश्मीरा शाह के एक पुराने ट्वीट ने इस दूरी को और बढ़ा दिया. समय के साथ उनके रिश्ते और बिगड़ते गए. यहां तक कि पब्लिक में भी बयानबाजी होने लगी. लेकिन 2024 में गोविंदा के पैर में गोली लगने के बाद कृष्णा और कश्मीरा उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे. इस मुलाकात के बाद उनके बीच की दूरियां धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: घरवाले देते थे अच्छी बहू बनने की ट्रेनिंग, 22 की उम्र में लेटर लिख घर से भागी ‘नागिन 7’ की ये एक्ट्रेस


Leave a Comment