‘मैं रोती नहीं रुलाती हूं…’, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लॉन्चिंग में जैस्मिन भसीन ने हर्ष गुजराल को दिखाए तेवर

टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह बना हुआ है. आज इस शो का लॉन्च भी हुआ, जिसमें कुल 13 कंटेस्टेंट्स नजर आए. इस बार शो में कई पुराने कंटेस्टेंट्स की भी वापसी हुई है, जिससे दर्शक और उत्साहित हो गए हैं. इसी बीच लॉन्चिंग के समय जैस्मिन भसीन का स्टाइल और अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा हैं. साथ ही उनका बयान चर्चा में आ गया है.

जैस्मीन का बेबाक अंदाज 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने जैस्मिन को आर्टिफिशियल गिरगिट से डराने की कोशिश की. हालांकि, जैस्मिन ने उन्हें बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘ये इन सब छोटी बचकानी फालतू चीजों से अब मैं डरती नहीं हूं. मैं बहुत स्ट्रॉन्ग हो गई हूं और जैस्मिन 2.O हूं. मैं एक बैडी भी हूं और अब मैं रोती नहीं हूं, सबको रुलाती हूं समझे. मैं बहुत एक्साइटेड हूं और नर्वस भी हूं क्योंकि आप कितनी भी तैयारी कर लो, आप कितनी भी बात करो पर डर तो लगता ही है. आपको इतनी हाइट से उल्टा लटका देंगे, आपको बिना ब्रीथिंग एयर के पुल में डूबो देंगे, तो डर तो लगता है, जान तो निकलती है. पर इस बार डर का नया दौर है, तो स्टंट्स और एडवांस और डिफिकल्ट होंगे.’

ये भी पढ़ें: पूजा हेगड़े का ग्लैमरस अवतार, बिकिनी टॉप और शॉर्ट्स में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, वायरल हुई तस्वीरें

शो के कंटेस्टेंट्स

बता दें कि इस सीजन की शुरुआत जून 2026 के आखिरी या जुलाई के शुरुआत से प्रसारित हो सकती है. इसकी शूटिंग अब साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शुरू होने वाली है. जैस्मिन के अलावा शो में करण वाही, गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, ऋत्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, फरहाना भट्ट, अविनाश मिश्रा, ओरी, हर्ष गुजराल, अविका गौर और शगुन शर्मा एंट्री हुई हैं, जिसके लिए सभी बहुत उत्साहित है. आप शो के रिलीज के बाद इसे कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर आसानी से देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर के निधन के बाद थेरेपिस्ट के पास गई थीं नीतू कपूर, मुश्किल घड़ी में दोस्त बने थे सहारा


Leave a Comment