रणवीर सिंह को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, वॉइस नोट के जरिए मागे गए थे करोड़ो, ये नेटवर्क किया गया था इस्तेमाल

धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग द्वारा हाल ही में धमकी दी गई थी और पैसे की मांग की गई थी. वहीं इस सनसनीखेज  मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि मौजूदा समय में बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉइस नोट  भेजकर रणवीर सिंह को धमकी दी और एक करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी.

क्राइम ब्रांच सबूतों को कर पही इकट्ठा
सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की प्राथमिक जांच में रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर आए वॉइस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है. हालांकि इससे जुड़े अन्य सबूतों को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी है. क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, हैरी बॉक्सर ने यह वॉइस नॉट रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद भेजी थी.

रणवीर सिंह के मैनेजर के मोबाइल पर आई थी धमकी
बता दें कि रणवीर सिंह को वॉइस नोट के जरिए धमकी उनके मैनेजर के मोबाइल नंबर पर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद भेजी गई थी. इस धमकी के आने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह की मैनेजर का तीन दिनों पहले बयान दर्ज किया है और जांच कर रही है.

सूत्रों के अनुसार, धमकी को भेजने में वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था और अब तक की जांच में उसकी लोकेशन विदेश की मिली है और इसे ट्रेस करने में इंटरपोल की मदद ली जा रही है. दरअसल क्राइम ब्रांच यह पता करने में जुटी है कि जिस वक्त धमकी भेजी गई, उस वक्त वीपीएन का नेटवर्क किस देश का था. 

रणवीर के अलावा क्राइम ब्रांच ने बुधवार की रात को अभिनेता सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया है. 

Leave a Comment