‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने रणवीर सिंह की किस्मत ही बदल कर रख दी है और उन्हें बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार बना दिया है. इस फ्रेंचाइजी ने न केवल उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई है बल्कि उनकी अदाकारी को भी एक नया मुकाम दिया है. यूं तो उनके टैलेंट और एनर्जी की हमेशा तारीफ हुई लेकिन कोविड के बाद का दौर उनके लिए मुश्किलों और निराशा से भरा रहा था.
हालांकि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बॉक्स ऑफिस पर सफल तो रही थी, लेकिन ये ब्लॉकबस्टर नहीं बन पाई. फिर उन्होंने धुरंधर से धमाकेदार कमबैक किया और धुरंधर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर नई ऊंचाइयों को छुआ. इसी के साथ रणवीर सिंह ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो कोई एक्टर नही कर पाया है.
रणवीर सिंह ने बनाया ये रिकॉर्ड
रणवीर सिंह ने कोविड-19 के बाद के दौर में ऐसा कमाल कर दिखाया है जो अब तक तो एक्टर नहीं कर पाया. दरअसल उनकी अब तक छह फिल्मे रिलीज हो चुकी हैं जिनमें सबसे पहले 83 आई, जिसने वर्ल्डवाइड 184.36 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद जयेशभाई जोरदार आई, जिसने 24.1 करोड़ की कमाई की. वहीं सर्कस ने 39.6 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की दुनियाभर में कमाई 348.89 करोड़ रुपये रही थी.
साल 2025 में धुरंधर के साथ हालात पूरी तरह बदल गए. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1354.84 करोड़ रुपये की भारी कमाई की. इसके बाद रणवीर सिंह की छठी फिल्म, धुरंधर 2 आई और इसने तो सिनेमाघरों में ऐसा तहलका मचाया कि हर कोई हैरान रह गया. 55 दिनों से थिएटर में चल रही धुरंधर ने कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में 1833.56 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर डाली है.
कुल मिलाकर, रणवीर सिंह ने कोविड के बाद रिलीज हुई अपनी छह फिल्मों के साथ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 3700 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है, और उनकी फिल्मों का कुल कलेक्शन चौंका देने वाला 3785.35 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढ़ें:-किंग खान की नई लग्जरी कार ने खींचा फैंस का ध्यान, मुंबई की सड़कों पर दिखी शानदार SUV, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
रणवीर ने कोविड-बाद के दौर में इतिहास रच दिया!
कुल 3785.35 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, रणवीर सिंह कोविड-बाद के दौर में वर्ल्डवाइड 3700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय मेल स्टार (मुख्य भूमिका में) बन गए हैं. उन्होंने शाहरुख खान और प्रभास को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है. आपको बता दें कि शाहरुख खान की कोविड-बाद की फिल्मों की कुल कमाई 2704.07 करोड़ रुपये है, जबकि प्रभास ने 2393.29 करोड़ रुपये कमाए हैं. अपनी अगली फिल्म के साथ, रणवीर यकीनन 4000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने का टारगेट सेट करेंगे.