राजपाल यादव ने मदद करने वालों के नाम बताने से किया इंकार

एक्टर राजपाल यादव जमानत पर बाहर हैं. उन्हें 16 फरवरी को अंतरिम जमानत मिली. राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में थे. उन्होंने जेल में सरेंडर किया था. इस मुश्किल वक्त में कई बॉलीवुड सेलेब्स उनकी मदद को आगे आए थे. सबसे पहले एक्टर सोनू सूद ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया था. अब राजपाल ने उन लोगों के बारे में बात की जिन्होंने उनकी मदद की थी.

राजपाल यादव ने नाम लेने से किया इंकार

ई-टाइम्स से बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा, ‘ये मामला सबसे पहले 2012 में मीडिया में आया. उस वक्त मुझे फ्रॉड लिखा गया था. सब से मैं एक साल में कम से कम 10 फिल्में कर रहा हूं. अगर मैं सच में फ्रॉड होता तो  लोग मेरे साथ काम करना क्यों जारी रखते? इंडस्ट्री को ये साबित करने की जरुरत नहीं है कि वो मेरे साथ हैं. मुझे विश्वास है कि सभी मेरे साथ हैं.’

जब राजपाल यादव से उनके बारे में पूछा गया जिन्होंने उनकी फाइनेंशियली मदद की तो इस पर राजपाल यादव ने मदद करने वालों के नाम और अमाउंट दोनों के बारे में बताने से मना किया. उन्होंने कहा, ‘मेरी जिसने भी मदद की मैं उसकी रिस्पेक्ट करता हूं. लेकिन मुझे सिम्पेथी नहीं चाहिए.’

बता दें कि राजपाल यादव ने 2012 में एक फिल्म अता पता लापता बनाई थी. लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी. इस फिल्म के लिए उन्होंने मुरली प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ का कर्ज लिया था, जो कि अब बढ़कर 9 करोड़ हो गया है. इस इसके भुगतान के लिए चेक दिए थे, जो कि बाउंस हो गए. एक्टर ने 7 चेक दिए थे जो कि बाउंस हो गए थे. इसी के बाद उन पर लीगल एक्शन लिया गया. इसी केस में राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था.

बता दें कि जब राजपाल यादव जेल में थे तब सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन जैसे एक्टर्स ने मदद की थी.

Leave a Comment