राजेश खन्ना संग बनाई फिल्म हुई फ्लॉप तो लोगों ने छोड़ दिया था पिता का साथ, अनिल कपूर का छलका दर्द

अनिल कपूर ने अक्सर अपने पिता सुरिंदर कपूर के जीवन और उनके संघर्षों का जिक्र किया है, जिसने उनके करियर और सोच पर गहरा असर डाला. हालांकि उनके पिता एक प्रोड्यूसर थे, लेकिन अनिल कपूर का सफर आसान नहीं रहा. उन्हें खुद अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी और उन्होंने अपने पिता के संघर्षों को भी करीब से देखा. हाल ही में एक्टर ने बताया एक समन में सभी ने उनके पिता का साथ छोड़ दिया था. 

अनिल कपूर ने पिता के संघर्ष को किया याद
लिली सिंह के साथ बातचीत में अनिल कपूर ने अपने पिता को याद करते हुए कहा, ‘मेरे पिता बहुत अच्छे इंसान थे. वो 50 के दशक के आखिर या 60 के दशक की शुरुआत में मुंबई आए थे. पहले उन्होंने के.आसिफ के असिस्टेंट के तौर पर काम किया और बाद में एक एक्टर के मैनेजर बने. फिल्म इंडस्ट्री में जहां भी गया, लोगों ने हमेशा यही कहा कि वो कितने अच्छे और ईमानदार इंसान थे, न कि कितने सफल थे. सबसे पहले लोग उनके इंसान होने की तारीफ करते थे. वही मेरे पिता थे.’

अनिल कपूर ने याद करते हुए कहा, ‘जब मैंने कहा कि मुझे एक्टर बनना है, तो उन्होंने कहा कि ठीक है, आगे बढ़ो, लेकिन मैं तुम्हारे लिए फिल्म नहीं बना सकता. तुम्हें खुद काम ढूंढना होगा.’ अनिल कपूर के मुताबिक, यही उनके लिए सबसे बड़ी सीख थी, क्योंकि उनके पिता ने उन्हें अपने फैसले खुद लेने और अपने सपनों को अपने दम पर पूरा करने की आजादी दी.

ये भी पढ़ेंः Friday Box Office:’राजा शिवाजी’ का बजा डंका, ‘पैट्रियट’ ने भी किया कमाल, जानें- ‘भूत बंगला’ से ‘धुरंधर’ तक सभी फिल्मों का हाल

राजेश खन्ना संग बनाई फिल्म हुई फ्लॉप तो लोगों ने छोड़ दिया था पिता का साथ, अनिल कपूर का छलका दर्द

ये भी पढ़ेंः शॉर्ट्स और टॉप में दिव्यांकी त्रिपाठी की ऑन स्क्रीन बेटी ने ढाया कहर, दिए कातिलाना पोज, वायरल हुई तस्वीरें

अनिल कपूर ने बहुत कम उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था, खासकर उस दौर में जब उनका परिवार मुश्किल समय से गुजर रहा था. उन्होंने बताया, ‘मैंने 18-19 साल की उम्र में ही करियर बनाना शुरू कर दिया था. मेरी पढ़ाई पूरी होने से पहले ही मेरे पिता की तबीयत खराब हो गई थी, उन्हें हार्ट अटैक आया था. उस वक्त उनके लिए फिल्मों में बड़े स्टार्स को लेना भी मुश्किल हो रहा था. तभी मैंने ठान लिया कि मुझे एक्टर बनना है, एक लीडिंग मैन बनना है.’

राजेश खन्ना की फ्लॉप फिल्म ने सब कुछ बदल दिया
अनिल कपूर ने अपने पिता सुरिंदर कपूर से जुड़ी एक दर्दनाक याद भी साझा की. उन्होंने बताया कि एक बार उनके पिता की फिल्म रिलीज़ हुई थी, जिसमें राजेश खन्ना जैसे बड़े सुपरस्टार थे. सभी को उम्मीद थी कि फिल्म बड़ी हिट होगी, लेकिन वो बुरी तरह फ्लॉप हो गई. उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है, कुछ ही घंटों में लोगों का रवैया बदल गया था.’ 

उन्होंने आगे उस पल को याद करते हुए कहा, ‘वो दिल्ली से सफर करके बैंगलोर पहुंचे थे, लेकिन एयरपोर्ट पर उन्हें लेने कोई नहीं आया. ऐसा लगा जैसे सबने उनका साथ छोड़ दिया हो. ये मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला था. जब वो वापस आए, तो भले ही रो नहीं रहे थे, लेकिन उनकी आंखों में दर्द साफ दिख रहा था.’

राजेश खन्ना संग बनाई फिल्म हुई फ्लॉप तो लोगों ने छोड़ दिया था पिता का साथ, अनिल कपूर का छलका दर्द

ये भी पढ़ेंः Raja Shivaji BO Day 1: ‘राजा शिवाजी’ ने ओपनिंग डे पर हिला डाला बॉक्स ऑफिस, तगड़ी की कमाई, तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

इस घटना ने अनिल कपूर पर गहरा असर छोड़ा. उन्होंने कहा, ‘वो सीन आज भी मेरे दिमाग में है. अपने पिता को उस हाल में देखकर ही मैंने ठान लिया था कि मुझे एक सफल एक्टर और लीडिंग मैन बनना है.’ 

Leave a Comment