‘वो कहीं खड़े हो जाएं तो 25-30 लाख मिल जाएंगे’, गोविंदा के बैंकरप्ट होने की खबरों पर भांजे ने दिया रिएक्शन

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन कहे जाने वाले गोविंदा इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं. एक्टर की वाइफ सुनीता आहूजा ने बीते दिनों उन पर कई तरह के आरोप लगाए. इसी बीच एक्टर को लेकर खबरें आईं कि वो बैंकरप्ट हो चुके हैं. क्योंकि हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक्टर एक स्कूल में डांस करते हुए नजर आए थे.

उनके वायरल वीडियो को देख लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि गोविंदा अब बैंकरप्ट हो चुके हैं. अब इस पूरे मामले पर उनके भांजे विजय आनंद ने एक पॉडकास्ट में खुलकर बात की है. उन्होंने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताते हुए कहा कि ऐसी बातें फैलती कहां से है.

एक फिल्म के लिए करते थे करोड़ों में चार्ज

इस मुद्दे पर बात करते हुए विनय आनंद ने कहा,’वो सुपरस्टार हैं. गोविंदा आज भी जहां खड़े होजाएं 25 से 30 लाख रुपये आराम से मिल जाएंगे. ये लोग जिसको गरीब बोल रहे हैं..बेवकूफ हैं. लोग लिख रहे हैं गोविंदा सड़क पर आ गए.गोविंदा के साथ ये हो गया. अबे पागलों किधर हो, किसके लिए बकवास कर रहे हो. वो 90 के दशक के सुपरस्टार हैं जो एक फिल्म के लिए करोड़ों में चार्ज किया करते थे.’

विनय ने आगे बात करते हुए कहा,’जब लोखंडवाला में 12 से 13 लाख में फ्लैट आता था, तब वो अपनी फिल्म के लिए एक करोड़ रुपये चार्ज किया करते थे.फिर कोई कैसे कह सकता है कि वो सड़क पर आ गए. 70-80 फिल्में करने के बाद, 5 फिल्मों में गोविंदा ने जितना कमाया शायद ही किसीने कमाया होगा और पता नहीं ऐसे कितने स्टार्स घूम रहे होंगे जिनके पास पैसे नहीं होंगे. तुम इतने बड़े लीजेंड के बारे में ऐसे कैसे बेवकूफी वाली बातें कर सकते हो. मुझे बहुत अजीब लगता है.’

विनय ने इस तरह की बातों पर निराशा जाहिर करते हुए कहा,’ ये देखकर हैरानी होती है कि हमारे देश में किस तरह के लोग हैं. मीडिया किस तरह की कहानी लिख रही है, वो भी एक पब्लिसिटी ही है. मैं जब सोशल मीडिया खोलता हूं गोविंदा जी ही नजर आते हैं. क्या स्टारडम है यार.’

ये भी पढ़ें:-TRP में बड़ा उलटफेर! ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ आगे, ‘नागिन’ को लगा झटका

 


Leave a Comment