एक्टर अनिल कपूर फिल्म सूबेदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म में अनिल कपूर का दमदार रोल देखने को मिलेगा. फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है. हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में अनिल कपूर ने हीरोइनों के साथ काम करने को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि आजकल कोई हीरोइन उनके साथ काम नहीं करना चाहती हैं.
‘हीरोइनें मेरे साथ काम नहीं करना चाहती’
सूबेदार के ट्रेलर लॉन्च में अनिल कपूर से सवाल किया गया था कि अनिल का उनकी सारी हीरोइनों के साथ कैसा इक्वेशन है? इस पर अनिल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘आजकल कोई हीरोइन मेरे साथ काम करने को रेडी ही नहीं हैं. क्या करें यार. वो सिर्फ यंग बॉयज के साथ काम करना चाहती हैं. जो सीनियर भी हैं वो भी मेरे साथ काम करने को तैयार नहीं हैं. आप मेरे लिए जरा बोल दीजिए. तो हीरोइनों के बारे में क्या बोलूं और पास्ट के बारे में क्या बात करनी. फ्यूचर के बारे में बात करिए. प्रजेंट के बारे में बात करिए. सूबेदार के बारे में बात करिए.’
VIDEO | Mumbai: “Actresses only want to work with young boys, not me,” quips Actor Anil Kapoor (@AnilKapoor).
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/uAc9YUkkDK
— Press Trust of India (@PTI_News) February 23, 2026
फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 5 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.
इसके अलावा अनिल ने बच्चों को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘मेरा मेरे बच्चों के साथ बहुत क्लियर है. मैं किसी को फोन नहीं करने वाला हूं. मैंने सभी बच्चों को बोल दिया है आप फोन कीजिए, अगर उन्होंने हां की तो अच्छा और न की तो ये आपकी जिम्मेदारी है. मेरे सारे बच्चे बहुत इंडिपेंडेंट हैं. कोई मेरा फैन नहीं है घर में. कोई भी, रत्ती भर भी नहीं.’
बता दें कि अनिल कपूर के तीन बच्चे हैं, सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर. सोनम और हर्षवर्धन कपूर एक्टर हैं. रिया कपूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं.