‘सबको शक था…’, ‘ओमकारा’ में ‘लंगड़ा त्यागी’ के किरदार पर सैफ अली खान का खुलासा

एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म ‘कर्तव्य’ को लेकर सुर्खियों में हैं. 14 मई को रिलीज हो रही इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी पुरानी सुपरहिट फिल्म ‘ओमकारा’ में अपने किरदार ‘लंगड़ा त्यागी’ पर खुलकर बात की हैं. साथ ही अपने अनुभवों को शेयर किया हैं. 

अपने किरदार पर सैफ का बयान

पीटीआई से बातचीत करते हुए सैफ ने बताया कि ‘इस किरदार को लेकर सबको शक था, लेकिन विशाल बहुत सपोर्टिव थे. उन्होंने डायलॉग्स समझाने में मेरी मदद की. मैंने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की थी. उस समय मैं मालदीव में छुट्टियां मना रहा था. लोग मुझसे कहते थे कि तुम्हें गांव या छोटे शहर के माहौल में जाकर तैयारी करनी चाहिए, लेकिन मैं मालदीव में छतरी के नीचे बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ता था और लगातार प्रैक्टिस करता रहता था.’ 

उन्होंने आगे कहा कि ‘ओमकारा’ ने मेरे करियर को पूरी तरह बदल दिया. इस फिल्म के बाद लोगों को एहसास हुआ कि मैं सिर्फ स्टाइलिश या मॉडर्न किरदार ही नहीं, बल्कि देसी और जमीन से जुड़े रोल भी शानदार तरीके से निभा सकता हूं. फिल्ममेकर्स को लगा कि अगर मैं ‘लंगड़ा त्यागी’ जैसा रोल कर सकता हूं, तो और भी अलग किरदार निभा सकता हूं. मुझे ऐसे किरदार निभाना पसंद है, जो मेरी असली पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग हो. एक्टिंग का असली मजा यही है कि आप खुद को बदलकर अलग-अलग किरदारों में ढाल सकें.

ये भी पढ़ें: Karuppu BO Day 1: शोज कैंसिल के बीच कैसी रहेगी सूर्या-तृषा की ‘करुप्पू’ की ओपनिंग? कॉलीवुड की साल की टॉप 3 ओपनर में हो पाएगी शामिल?

2006 में रिलीज हुई थी फिल्म 

बता दें कि साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओमकारा’ को हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. ये फिल्म विशाल भारद्वाज ने बनाई थी, जो शेक्सपियर के मशहूर नाटक ‘ओथेलो’ पर आधारित थी. इसमें अजय देवगन ने ओमकारा का किरदार निभाया था और सैफ अली खान ‘लंगड़ा त्यागी’ के रोल में दिखे थे. इसके अलावा फिल्म में करीना कपूर, विवेक ओबेरॉय और कोंकणा सेन शर्मा जैसे कलाकार थे.

सैफ की आने वाली फिल्म 

वहीं काम की बात करें, तो उनकी आने वाली फिल्म ‘कर्तव्य’ 14 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है, जिन्होंने पहले ‘भक्षक’ जैसी फिल्में बनाई थी. फिल्म को गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है, जिसमें संजय मिश्रा, रसिका दुग्गल, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रहीं ‘धुरंधर 2’ से ‘कर्तव्य’ तक ये जबरदस्त 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर नहीं होंगे बोर

Leave a Comment