सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह पहुंचीं लीलावती अस्पताल, बेटे के साथ जानी सलीम खान की तबीयत

सलमान खान के पिता सलीम खान को बीते दिन तबीयत बिगड़ जाने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जिसके बाद से ही सलीम खान को देखने वालों का तांता लगा हुआ है. परिवार के सदस्यों के साथ ही कई बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां भी सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंच रही हैं. इसी बीच अब सलीम खान की एक्स बहू सीमा भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंची हैं.

सीमा सजदेह पहुंची लीलावती
सलीम खान की तबीयत के बारे में सुनकर सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी खुद को रोक ना सकीं. आज सीमा सजदेह अपने बेटे निवान औक सोहेल खान के साथ लीलावती हॉस्पिटल में सलीम खान को देखने और उनकी तबीयत का जायजा लेने पहुंची हैं. सीमा इस दौरान फ्लोरल प्रिंट वाला नीले रंग का कुर्ता सेट पहनी नजर आईं. इस दौरान उनके साथ बेटे निवान भी नजर आए. सोहेल एक्स वाइफ और बेटे दोनों को साथ में हॉस्पिटल के अंदर ले जाने नजर आए.

सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह पहुंचीं लीलावती अस्पताल, बेटे के साथ जानी सलीम खान की तबीयत

सीमा और खान परिवार का कनेक्शन
सीमा सजदेह कई सालों तक खान परिवार की बहू रही हैं. वो सलीम और सलमा खाम के छोटे बेटे सोहेल खान की एक्स वाइफ हैं. दोनों ने शादी के 24 साल बाद 2022 में तलाक लिया. तलाक की वजह के बारे में कूी इन्होंने बात नहीं की. हालांकि दोनों का एक बेटा निवान भी है जिसकी परवरिश के लिए दोनों कई मौकों पर साथ में नजर आते हैं. सीमा भी परिवार के सुख- दुख में अब भी साथ खड़ी नजर आती हैं.

कैसी है सलीम खान की तबीयत?
सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर हैं, हालांकि अब भी उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ है. सलीम खान के शरीर में सूजन की दिक्कत आई थी, साथ ही बीते दिन जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तब उनका बीपी भी थोड़ा बढ़ा हुआ था. जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें अपनी निगरानी में रखने का फैसला किया. उनकी तबीयत की खबर मिलते ही पूरा परिवार आनन- फानन में हॉस्पिटल पहुंचा. सलमान खान शूटिंग छोड़कर हॉस्पिटल आए, तो वहीं अलवीरा, अर्पिता, अरबाज शूरा, सलमा और हेलेन भी हॉस्पिटल पहुंचीं.

Leave a Comment