स्कूल फंक्शन में क्यों नाचने को मजबूर हुए गोविंदा, छोटी गाड़ियों में घूम रहे, एक्टर ने खुद बताई वजह

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. कुूछ समय पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो एक स्कूल इवेंट में डांस करते नजर आए. इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं और उनकी फाइनेंशियल कंडीशन तक पर सवाल उठाए जाने लगे. अब इन सभी चर्चाओं पर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी है.

स्कूल इवेंट में डांस करने पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
एक्टर गोविंदा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने वायरल वीडियो और उससे जुड़ी बातों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जिन शोज को लोग छोटा बता रहे हैं, उनमें से एक कार्यक्रम किसी मुख्यमंत्री का था और दूसरा एक सांसद का. गोविंदा ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया आज किसी के कंट्रोल में नहीं है और कई बार बिना फैक्ट चेक किए ही बातें फैला दी जाती हैं.

छोटी गाड़ियों में घूमने पर दी सफाई
आगरा में छोटी गाड़ी में घूमने वाली खबर पर सफाई देते हुए उन्होंने बताया कि वो सिर्फ वहां के प्रोटोकॉल की वजह से था, गोविंदा ने कहा, ‘उनके पास वही गाड़ी अलाउड है. आपकी मर्सिडीज सब बाहर खड़ी करनी पड़ती है. क्योंकि वहां का रूल है.’ उन्होंने साफ किया कि इसका उनकी लाइफस्टाइल से कोई लेना-देना नहीं है.

गोविंदा ने कहा कि वह इन सब बातों को ईगो से नहीं लेते. उन्होंने बताया कि जिस समय लोग सोशल मीडिया पर उनकी गाड़ी को लेकर बातें कर रहे थे, उस वक्त वह फ्लाइट में थे और साथ के पैसेंजर्स ने उन्हें सरप्राइज देकर ‘हैप्पी बर्थडे’ गाया था. एक्टर ने कहा कि वह हमेशा भगवान के शुक्रगुजार रहते हैं और छोटे शोज में जाने को वह कभी मजबूरी या उदासी की तरह नहीं देखते.

एक्टर ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है उसके लिए वो आभारी हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं तो शुक्रिया अदा करता रहता हूं भैया की ऊपर वाले ने बहुत दिया है.’उन्होंने कहा कि वो निगेटिव बातों पर ध्यान नहीं देते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके इस दिखावे के पीछे कोई दुख या हताशा नहीं है. ‘ऐसा कुछ भी नहीं है बॉस. ऊपर वाले ने बहुत दिया है. हम बहुत खुश हैं.’ 


Leave a Comment