‘2026 में वापस आ रही हूं’, क्या नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहीं Anita Hassanandani? एक्ट्रेस के नए पोस्ट ने मचाई हलचल

छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहती हैं. उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने पति रोहित रेड्डी और बच्चे आरव रेड्डी के साथ दिख रही हैं. अब उनकी ये क्यूट फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. 

2026 में आ रही हूं- अनीता हसनंदानी
अनीता ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘2025 ने मुझे ये दिया… 2026, मैं और भी आशीर्वाद पाने के लिए वापस आ रही हूं. जय गोविंदा.’ फोटो में अनीता को व्हाइट कलर का सूट पहने देखा जा सकता है, वहीं रोहित भी व्हाइट टी-शर्ट के साथ धोती पहने नजर आए. इसके अलावा अनीता और रोहित के बेटे आरव रेड्डी ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ है.

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
अनीता हसनंदानी के इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक ने लिखा, ‘आप प्रेग्नेंट हो क्या?’ एक लिखते हैं, ‘शायद नया शो आने वाला है.’ एक ने लिखा, ‘न्यू बेबी आने वाला है?’ एक ने लिखा, ‘कोई मंदिर है क्या ये?’

साल 2013 में अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने की शादी
बता दें कि अनीता ने 14 अक्टूबर, 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी की थी. दोनों की जोड़ी फैंस काफी पसंद करते हैं. शादी के 8 साल बाद इस कपल ने बेटे आरव का वेलकम किया.

आखिरी बार ‘सुमन इंदौरी’ में दिखीं अनीता हसनंदानी
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनीता को आखिरी बार टीवी शो ‘सुमन इंदौरी’ में देखा गया था. इसमें उन्होंने देविका गुप्ता मित्तल की भूमिका निभाई थी. उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई. इससे पहले उन्हें ‘हम रहें न रहें हम’ में देखा गया था.

बता दें कि अनीता सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं. वो इंस्टाग्राम पर अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं. 


Leave a Comment