‘300 करोड़ की फिल्म 2000 रुपये में..’ शेखर कपूर ने 50 पर्सेंट फीमेल इंफ्लुएंसर को लेकर कही ये बात

फिल्मेकर शेखर कपूर ने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर फील्ड में बदलाव लेकर आएगा. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने उस किस्से को भी याद किया जब उनका कुक उनके पास चैटजीपीटी से मिस्टर इंडिया 2 की स्क्रिप्ट लिखकर लाया था.

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बात करते हुए कहा,’एआई सिलेब्स ह्यूमन सिलेब्स के जैसे रेज नहीं मांगेगे, काम पर आने से मना नहीं करेंगे.’

शेखर कपूर ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा,’अगर एआई क्रिएटिव स्टार बन जाता है तो वो बीमार नहीं होगी अगर हीरोइन है. हीरो है तो बीमार नहीं होगा, ना कहेगा कि अरे मैं नहीं आता शूटिंग पर,मेरी फीस बढ़ा दो.’

कुक ने चैटजीपीटी से लिखी थी मिस्टर इंडिया 2 की स्क्रिप्ट

उन्होंने कहा कि एआई नए भारत की शुरुआत है. शेखर कपूर ने इस दौरान ये भी बताया कि कैसे चैटजीपीटी से उनके कुक ने मिस्टर इंडिया 2 की स्क्रिप्ट लिखी थी.

300 करोड़ की फिल्म 2000 रुपये में..' शेखर कपूर ने 50 पर्सेंट फीमेल इंफ्लुएंसर को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा,’जितनी बड़ी-बड़ी पिक्चर हैं, सर्टिनिटी पर होती हैं. एआई आपको बता देगा, आपके लिए कर देगा. 300 करोड़ की फिल्म अब वो बच्चा बना देखा, 2000 रुपये में.’

इसके साथ ही शेखर कपूर ने ये भी कहा कि इस दुनिया में ऐसी 50 पर्सेंट इंफ्लुएंसर हैं जो बिल्कुल भी रियल नहीं हैं और वो एआई जनरेटेड हैं.

इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने एआर रहमान के दिए हुए उस बयान के बारे में बात किया जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछले 8 साल से उनके पास काम नहीं है और ये धार्मिक वजह हो सकती है.

शेखर कपूर ने इस पर कहा,’विश्वास और धर्म दो अलग चीजे हैं. मैंने ये कभी नोटिस नहीं किया है.मुझे पता भी नहीं है. मुझे एहसास नहीं हुआ कभी इसका.’

मैं इस बारे में नहीं सोचता.’ये पहला मौका नहीं है जब शेखर कपूर ने एआई के बारे में बात की हो. उन्होंने हमेशा से ही एआई के उभरते हुए इस्तेमाल पर बात की है.

ये भी पढ़ें:-The Great Indian Kapil Show 4 में हंसी का धमाका! जैकी श्रॉफ की कॉपी कर छाए कृष्णा, माधुरी दीक्षित का दिलचस्प खुलासा

Leave a Comment