हर हफ्ते दर्शकों को टीआरपी रिपोर्ट का इंतजार रहता है. इस रिपोर्ट में ये साफ हो जाता है कि कौन सा टीवी सीरियल दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. इस हफ्ते की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है, जिसमें टॉप पर रहने वाली तुलसी और अनुपमा का शो अब पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है. इस बार टॉप 5 की लिस्ट में जी टीवी के इन शोज ने अपनी जगह हासिल की है. तो आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
वसुधा
पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी जी टीवी का शो ‘वसुधा’ नंबर 1 की कुर्सी पर है. 2.0 रेटिंग के साथ शो के टर्न एंड ट्विस्ट दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब हो गए हैं. शो में इन दिनों अविनाश, वसुधा और देव के रिश्ते को तोड़ने की पूरी कोशिश करता है और साजिश तैयार कर रहा हैं.
गंगा माई की बेटियां
जी टीवी का ही शो ‘गंगा माई की बेटियां’ भी दर्शकों की पसंद बन हुआ है और इसने इस बार नंबर 2 की पोजिशन हासिल की है. टीआरपी में इसे 1.7 रेटिंग मिली है, जिससे पता चलता है कि इसकी कहानी दर्शकों को स्क्रीन से हिलने नहीं दे रही हैं.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ लंबे समय तक टॉप 1 में बना हुआ था, हालांकि 2 हफ्तों से ये पिछड़ गई है. इस बार इसने तीसरे नंबर पर जगह बनाई है. इस बार इसे 1.7 रेटिंग मिली है.
तुम से तुम तक
जी टीवी का ही एक और सीरियल ‘तुम से तुम तक’ ने भी चौथे नंबर पर जगह बनाया है. इस हफ्ते इसे 1.6 रेटिंग मिली है. इस हफ्ते की रिपोर्ट से साफ है कि टीआरपी में जी टीवी के शोज का दबदबा बना हुआ है.
अनुपमा
वहीं ‘अनुपमा’ की हालत इस बार भी खराब नजर आ रही है. पिछली बार की तरह ये फिर से पांचवें नंबर पर है. इसे इस बार सिर्फ 1.5 रेटिंग मिली है. मेकर्स इसकी कहानी से दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे है, हालांकि अभी भी कुछ बदलाव नहीं दिखे.
बाकी के शोज का हाल
इसके अलावा छठे नंबर पर कलर्स टीवी का ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ है और सातवें नंबर पर ‘नागिन 7’ जगह बनाए हुए है. आठवें नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, नौवें स्थान पर ‘उड़ने की आशा’ और दसवें पर ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते है’ ने अपनी जगह बनाई हुई है.
ये भी पढ़ें: वत्सल-इशिता ने सरकार को कहा धन्यवाद, एयरपोर्ट पर 20 रूपए में खरीदी पानी की बोतल