भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई

Karuppu इन दिनों अपने massy treatment और stylish presentation की वजह से काफी चर्चा में है. Suriya और Trisha स्टारर यह तमिल फिल्म corruption जैसे पुराने मुद्दे पर आधारित है, लेकिन इसका treatment और presentation इसे पूरी तरह entertaining बना देता है. कहानी एक पिता और उसकी बेटी की है, जो बेटी के liver transplant के लिए gold बेचने चेन्नई आते हैं. लेकिन मामला legal process और corruption के जाल में फंस जाता है. इसके बाद फिल्म में बड़ा twist आता है, जब भगवान एक वकील के रूप में Suriya की शक्ल में सामने आते हैं और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ाई शुरू करते हैं.

Film में बड़े दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है कि system के अलग-अलग levels पर किस तरह corruption फैला हुआ है. Courtroom scenes, lawyers और judges के बीच होने वाली बहसें फिल्म को और engaging बनाती हैं. Suriya का mass avatar फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आता है. Powerful entry scenes, stylish action और भगवान वाले moments में उनका screen presence काफी शानदार लगता है. खासकर action scenes को पूरी तरह mass audience को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

वहीं Trisha अपनी simplicity और innocent performance से impress करती हैं. Film में उनके emotional scenes भी अच्छे बन पड़े हैं. एक car sequence, जिसमें Trisha गाड़ी चला रही होती हैं और पीछे Suriya बैठे होते हैं, काफी entertaining लगता है. RJ Balaji ने film को direct भी किया है और acting भी की है. उनकी direction फिल्म को stylish और fast-paced बनाए रखती है. Writing भले ही बहुत नई न लगे, लेकिन presentation और treatment फिल्म को अलग बना देते हैं. कुल मिलाकर Karuppu एक entertaining mass film है, जो action, style और strong screen presence की वजह से audience को पूरा पैसा वसूल feel देती है.

Leave a Comment