RE-NEET UG 2026: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दोबारा से होने वाली NEET परीक्षा की तैयारियों को लेकर हाई लेवल समीक्षा बैठक की है. बैठक में परीक्षा की पूरी पारदर्शिता और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराने पर जोर दिया गया है. शिक्षा मंत्री ने सीधे तौर पर निर्देश दिए हैं कि पिछली परीक्षा प्रक्रिया में जो भी कमियां सामने आई थीं, उन्हें पूरी तरह से दूर किया जाए. साथ ही परीक्षा को सुरक्षित, सुचारु और पूरी तरह फुल प्रूफ तरीके से आयोजित किया जाए.
इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि सभी राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय बैठक करने के निर्देश भी दिए गए हैं. जिससे परीक्षा की व्यवस्था की निगरानी मजबूत रहे. छात्रों के लिए परिवहन, पीनी के पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को भी कहा गया है.
परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा है कि पिछली परीक्षा प्रक्रिया में जो खामियां सामने आई थीं, उन्हें इस बार पूरी तरह से खत्म किया जाए.
यह भी पढ़ें:- Stray Dogs Case Verdict: ‘बीमार और खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार’, आवारा कुत्तों के मामले में SC का आदेश
ऐसे में सरकार की यह सख्ती साफ संकेत दे रही है कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया को लेकर किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी. लाखों छात्रों और अभिभावकों की निगाहें अब इस परीक्षा के निष्पक्ष और सुचारु आयोजन पर टिकी हैं.
21 जून को होगी NEET की यूजी परीक्षा
नीट की यूजी 2026 को परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के आरोपों के बाद उसे रद्द कर दिया गया है. एनटीए ने 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित करने की की घोषणा की है. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. अबतक इस मामले में 10 गिरफ्तारी हो चुकी है. इस मामले को लेकर देशभर में गिरफ्तारियां और विरोध प्रदर्शन जारी है.
ये भी पढ़ें : ‘एजेंट झुक गया, अभिषेक बनर्जी…’, फाल्टा उपचुनाव लड़ने से जहांगीर के इनकार पर BJP का रिएक्शन, TMC बोली- ये दादागिरी