फरवरी में शादी के बंधन में बंधेंगे डॉ. बीआर अंबेडकर फेम अथर्व कर्व, पुणे में होगें सारे फंक्शंस

एक्टर अथर्व कर्वे , जिन्होंने हरिश्चंद्राची फैक्ट्री और बालगंधर्व जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया और हाल ही में ‘एक महानायक-डॉ. बीआर अंबेडकर’ में युवा डॉ. बीआर अंबेडकर का रोल निभाया, 6 फरवरी को पुणे में मराठी एक्ट्रेस साक्षी महाजन से शादी करने जा रहे हैं. शादी सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों के साथ निजी तरीके से मनाई जाएगी.

शादी के बारे में की बात
शादी की तैयारियों के बारे में अथर्व बताते हैं, ‘मेन रस्म के साथ हम मेहंदी, हल्दी और संगीत-सगाई जैसी प्री-वेडिंग रस्में भी मनाएंगे. शूटिंग शेड्यूल को देखते हुए हमने ये फंक्शंस दो दिन में छोटे और खास तरीके से रखने का फैसला किया.’

बता दें, यह जोड़ी 2017 में अपने मराठी शो ‘विठू माऊली’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आई. अथर्व याद करते हैं, ‘साक्षी ने उस शो में मेरी पत्नी का किरदार निभाया था. वहीं हमारी पहली मुलाकात हुई और मेरे लिए यह पहली बार था जब मैं ऑन-स्क्रीन शादी कर रहा था.’

उन्होमें आगे कहा, ‘महेश सर ने मजाक में कहा कि उन्होंने मुझे बड़ा होते देखा और अब टीवी पर शादी करने का मौका दे रहे हैं. हमने कभी नहीं सोचा था कि जिस लड़की से मैं स्क्रीन पर शादी कर रहा हूं, वह असल जिंदगी में मेरी पत्नी बन जाएगी. प्रपोजल भी सादा और खास था. मैं उसे एयरपोर्ट पर छोटा सा फूल और चॉकलेट लेकर मिला और उससे रिश्ता करने के लिए पूछा.’ अथर्व बताते हैं, ‘साक्षी ने तुरंत हां कह दिया. वह बहुत टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं और उनका ह्यूमर सेंस शानदार है. मैं शांति पसंद करने वाला इंसान हूं और वह बहुत बेबाक हैं, और उनके साथ सब कुछ हल्का और आसान लगता है. हम एक-दूसरे को बिना शब्दों के भी समझते हैं.’


Leave a Comment