
वैलेंटाइन डे आखिर आ ही गया है और हर कपल अपने-अपने अंदाज में इसे खास बनाने की तैयारी में लगे है. कोई डिनर डेट प्लान कर रहा है कोई लॉन्ग ड्राइव तो कोई बस घर पर ही सुकून से टाइम बिताना चाहता है. लेकिन एक चीज जो लगभग हर वैलेंटाइन प्लान का हिस्सा होती है वो है साथ में एक रोमांटिक फिल्म देखना. सच कहें तो एक अच्छी लव स्टोरी मूड अच्छा करने का काम अपने आप कर देती है. तो अगर आप भी सोच रहे हैं कि आज क्या देखें तो ये लिस्ट आपके काम आने वाली है.

लव एक्चुअली- ये फिल्म अलग-अलग आठ कपल्स की कहानियों को दिखाती है जो अपने-अपने तरीके से प्यार को समझ रहे हैं. कहीं नया प्यार है कहीं पुराना रिश्ता तो कहीं अधूरी फीलिंग्स है. फिल्म में रोमांस के साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी भी है जो इसे वैलेंटाइन के लिए परफेक्ट बनाती है. अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
Published at : 14 Feb 2026 10:05 PM (IST)