O Romeo BO Day 3 Live: तीसरे दिन ओ रोमियो का धमाल, शाहिद कपूर की फिल्म ने 2.30 बजे तक किया इतना कलेक्शन

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ थिएटर में लगी है. फिल्म में तृप्ति डिमरी फीमेल लीड रोल में हैं. फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. फिल्म को क्रिटिक्स ने शानदार रिव्यूज दिए हैं. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में ग्रोथ देखने को मिली. आइए अब जानते हैं तीसरे दिन फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ओ रोमियो का तीसरे दिन का कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दो दिनों में 20 करोड़ का आंकड़ा टच कर लिया है. पहले दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे दिन 12.65 करोड़ का बिजनेस किया. अब तीसरे दिन फिल्म का बिजनेस ऐसा रहा है.

ओ रोमियो

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पहला दिन

8.5 करोड़

दूसरा दिन

12.65 करोड़

तीसरा दिन

1.6 करोड़ (ढाई बजे तक)

टोटल

22.75 करोड़

ओ रोमियो की तीसेर की दिन की ऑक्यूपेंसी

फिल्म को तीसरे दिन मॉर्निंग शोज में 8.76 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली है. शाम और रात के शोज की ऑक्यूपेंसी आनी बाकी है. फिल्म के रात के आंकड़े सामने आने बाकी हैं.

ओ रोमियो का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था तो काफी चर्चा में रहा था. हालांकि, फिल्म अपनी कहानी की वजह से विवादों में भी आ गई थी. फिल्म में शाहिद कपूर हुसैन उस्तरा के रोल में दिखे हैं. ​​हुसैन उस्तारा की बेटी ने मेकर्स पर आरोप लगाए थे. उन्होंने बिना इजाजत के पिता की बायोपिक बनाने और उनकी निगेटिव इमेज दिखाने के लिए केस किया था. हालांकि, हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर केस साबित करने में नाकाम रहीं. केस को खारिज कर दिया गया.

बता दें कि ओ रोमियो को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में शाहिद और तृप्ति के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और फरिदा जलाल अहम रोल में हैं. फिल्म में फरीदा जलाल ने गालियां भी दी हैं. फरीदा ने इसके बारे में बात भी की थी.

Leave a Comment