Bhooth Bangla BO: ‘भूत बंगला’ ने 25 दिनों में ‘भूल भुलैया’ 2 को पछाड़ा, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म

‘भूत बंगला’ थिएटर में लगी है और फैंस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. हॉरर कॉमेडी फिल्म खूब एंटरटेन कर रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. फिल्म 25 दिनों में दुनियाभर में चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म बन गई है.

25 दिन में ‘भूत बंगला’ किया इतना कलेक्शन?
कोईमोई के मुताबिक फिल्म ने चौथे सोमवार को 1.35 करोड़ की कमाई की. फिल्म का 25 दिन में टोटल नेट कलेक्शन 177.06 करोड़ हो गया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 208.93 करोड़ कमाए लिए हैं. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 56.95 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 265.88 करोड़ कमा लिए हैं.

ये भी पढ़ें- सीएम थलापति विजय के फैसले पर कमल हासन ने किया सपोर्ट, बोले- शराब की दुकानों को हटाना जरूरी था

कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ को पछाड़ा

वर्ल्ड वाइड 265.88 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को पीछे छोड़ दिया है. भूल भुलैया 2 ने 260.49 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर फिल्म बन गई है.

टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर कॉमेडी फिल्में

टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में स्त्री 2 नंबर वन पर है. स्त्री 2 ने 884.45 करोड़ कमाए हैं. दूसरे नंबर पर भूल भुलैया 3 है. फिल्म ने 421.22 करोड़ कमा लिए हैं. तीसरे नंबर पर गोलमाल अगेन है. फिल्म ने 310.67 करोड़ कमा लिए हैं. चौथे नंबर पर भूत बंगला 265.88 करोड़ की कमाई के साथ है. पांचवें नंबर पर भूल भुलैया 2 है. फिल्म का कलेक्शन 260.49 करोड़ रहा. छठे नंबर पर थामा (211.8 करोड़), सातवें नंबर पर द राजा साब (206.57 करोड़), आठवें नंबर पर स्त्री (182 करोड़), नौवें नंबर पर Sarvam Maya (151.27 करोड़) और दसवें नंबर पर मुंज्या (132.44 करोड़) कमाए.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की अपील पर कुनिका सदानंद ने किया रिएक्ट, बोलीं- इंदिरा गांधी ने तो अपनी जूलरी तक दान कर दी थी

‘भूत बंगला’ को प्रियदर्शन ने बनाया. फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, वामिका गब्बी जैसे एक्टर्स नजर आए. फिल्म में मिथिला अक्षय कुमार की बहन के रोल में थीं. फिल्म में दिखाया गया कि अक्षय कुमार बहन की शादी कराने की कोशिश करते हैं.

Leave a Comment