अनुपमा को टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रखने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. रुपाली गांगुली के इस शो में एक के बाद एक कई धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं. शो में अब तक देखने को मिला कि वसुंधरा की बातों को सुन माही बेबी प्लानिंग के बारे में सोचती है.
लेकिन, गौतम उसके इरादों पर पानी फेर देता है. दूसरी तरफ अनुपमा और हंसमुख रविंदर के घर जाते हैं, ताकि वो उनकी पत्नी से मिल सके. लेकिन, वो मिलने से इंकार कर देती हैं. शो में जल्द ही धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अंश से अनुपमा कहती है कि वो बापूजी के दोस्तों की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दे, ताकि वो मिल सकें.
गौतम चलेगा नई चाल
दूसरी तरफ माही को इस बात से तकलीफ हो रही है कि अब राही और परी को खूब इंपोर्टेंस मिल रही है. वहीं, गौतम सोचता है कि अगर इन्होंने एग्जिबिशन से खूब पैसे कमा लिए तो हमें घर से बाहर निकाल देंगे. ऐसे में वो कुछ ऐसा प्लान करेगा, जिसकी वजह से कोठारी परिवार के लोग दुनिया के सामने शर्मिंदा हो सकें.
इधर, रविंदर के पास बैठकर बापूजी पुराने दिनों को याद कर ररे होते हैं. तभी उनके दो दोस्त वहां आते हैं. बापूजी अपने दोस्तों के संग मिलकर रविंदर को होश में लाने की कोशिश करते हैं. वहीं, अनुपमा की नजर पड़ती है कि रविंदर की उंगली हिल रही है, वो खुश हो जाती है.
अनुपमा से रविंदर करते हैं कि जिन बच्चों के लिए उन्होंने सबकुछ किया, उन्हीं बच्चों ने उन्हें अलग कर दिया. वो बताते हैं कि उनके छोटे बेटे ने उनकी पत्नी को नौकरानी बनाकर रखा है. उनके दूसरे बेटे ने उनके सिर पर वार करके घर से निकाल दिया. जब होश आया तो वो सड़क पर थे.वो कहते हैं कि उन्हें अपनी पत्नी मनप्रीत से मिलना है.
वहीं, अंश, राही, प्रेम, राजा, परी और ईशानी सभी एग्जिविशन की तैयारी में लगे होते हैं. इस दौरान वो कहते हैं कि हमें सावधानी रखनी पड़ेगी. इसी बीच माही और प्रेम वहां आ जाते हैं. राही कहती है कि हमारे दुश्मन घर में ही हैं और हमें सावधान रहना पड़ेगा. इधर, रविंदर से अनुपमा कहती है कि वो उनकी पत्नी से मिलवाएगी. इस मिशन में बापूजी के और दोस्त भी उनका साथ देंगे.
ये भी पढ़ें:-‘मेरी जिंदगी का सबसे सुन्दर तोहफा…’खेसारी लाल यादव ने खास अंदाज में किया पत्नी चंदा को बर्थडे विश