स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब तक देखने को मिला कि तुलसी और मिहिर अपने पूरे परिवार के संग सूरत पहुंचे हैं. जहां देव की शादी होनी होती है. लेकिन, यहां पहुंचते ही उन्हें पता चलता है कि बापजी को उनके टूटते हुए रिश्ते के बारे में भनक लग चुकी है.
उसके बाद बापूजी फैसला करते हैं कि वो अपनी पोती की शादी ऐसे घर में बिल्कुल भी नहीं करेंगे. इतना ही नहीं बापजी ये कहते हैं कि वो सिर्फ हेमंत के आने का इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही वो आएगा, उसके बाद विरानी परिवार के लोगों को वहां से जाना होगा.
बापजी की बातें सुन देव भड़क जाता है. वो कहता है कि उसने अपनी शादी में दोस्तों को बुला लिया है. अगर ये शादी नहीं होती है तो उसकी बहुत बेइज्जती होगी. इसी बीच नॉयना वहां आती है और देव को भड़का देती है. नॉयना कहती है कि तुलसी ने ही बापजी के सामने सच बोला है, जिसकी वजह से शादी टूट गई है.
तुलसी होगी परेशान
वो कहती है कि जब बापजी ने तुलसी से तलाक के बारे में पूछा तो वो मना कर सकती थी. हालांकि, उसने ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया. इधर, तुलसी परेशान होती है और सोच रही होती है कि उनके झूठ की वजह से देव और सलोनी का रिश्ता नहीं टूटना चाहिए.
लेकिन, नॉयना की बातों में आकर देव घटिया हरकत कर बैठता है. वो पेपर में छपवा देता है कि सलोनी से उसने शादी तोड़ दी है. बापजी और उनके घरवाले इस खबर को पढ़कर भड़क जाते हैं. तुलसी और मिहिर को तो अंदाजा भी नहीं होता है कि ऐसी घटिया हरकत देव ने की है.
तुलसी को पार्थ बताता है कि देव ने ये हरकत की है. इस बात को सुनकर तुलसी परेशान हो जाती है और देव के पास जाकर उसे अखबार दिखाती है और पूछती है ये तूने किया है. वो कहता है हां उसने किया है, उसके बाद तुलसी उसे थप्पड़ मारती है. अब नॉयना इस मौके का पूरा फायदा उठाने वाली है वो देव को और भी ज्यादा तुलसी के खिलाफ भड़काएगी.
ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: पराग कोठारी के खिलाफ साजिश नहीं, सीधा वार! ‘अनुपमा’ बदलेगी अवतार