The Kerala Story 2 Box Office: ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिलेगी बड़ी ओपनिंग, 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर बन सकती है फिल्म

The Kerala Story 2 Box Office Day 1: ‘द केरल स्टोरी 2’ (The Kerala Story 2- Goes Beyond) फिल्म 27 फरवरी को थियेटर में रिलीज होने वाली है. फिल्ममेकर विपुल शाह की ये फिल्म टीजर और ट्रेलर रिलीज के साथ ही सुर्खियों में हैं. फिल्म की आलोचना हो रही है लेकिन इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिलने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी 2’ इस साल की तीसरी बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन सकती है. आपको बताते हैं कि ये फिल्म पहले दिन कितना कमा सकती हैं, और कौन की फिल्मों को रिकॉर्ड बना सकती है. 

सबसे पहले जानते हैं कि ‘द केरल स्टोरी 2’के बारे में

ऑडियंस के लिए ये नाम नया नहीं है. 2023 में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म का ये सीक्वल है जिसे कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है. इसके प्रोड्यूसर विपुल शाह हैं.  

‘द केरल स्टोरी 2’ फर्स्ट डे कलेक्शन प्रीडिक्शन

‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म पहले दिन 5-7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेलर रिलीज के बाद जो बज़ क्रिएट हुआ है उसके मुताबिक फिल्म 5 करोड़ तो कमाएगी ही.

2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर बन सकती है ‘द केरल स्टोरी 2’

2026 की बिगेस्ट ओपनर फिल्म का रिकॉर्ड सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के पास है. ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 32.10 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, सेकेंड बिगेस्ट ओपनर का रिकॉर्ड शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियों’ के पास है जिसने 7.75 करोड़ की कमाई की. तीसरे नंबर पर प्रभास की The Raja Saab है जिसके हिंदी वर्जन ने 5.20 करोड़ कमाए थे. अगर ये ‘द केरल स्टोरी 2’ का 5 करोड़ से 7 करोड़ कमाने का प्रीडिक्शन सही साबित होता है तो ‘द राजा साब’ को पछाड़कर ‘द केरल स्टोरी 2’ तीसरा मुकाम हासिल कर सकती है.

क्यों मिल सकती है इतनी बड़ी ओपनिंग

1. ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल होने का फायदा- जब 2023 में ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज हुई तो उस पर खूब विवाद हुआ. कंट्रोवर्सी का फायदा मेकर्स के कलेक्शन में मिला. इसे 8 करोड़ की ओपनिंग मिली थी और फिल्म ने इंडिया में कुल 242.20 करोड़ की कमाई की थी. वर्ल्डवाइड 300 करोड़ कमाकर ‘द केरल स्टोरी’  ब्लॉकबस्टर साबित हुई. उसके सीक्वल होने का फायदा भी इस फिल्म को मिलेगा.

2. कंट्रोवर्सी का फायदा

‘द केरल स्टोरी 2′ को लेकर कंट्रोवर्सी चल रही है. बहुत सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को प्रोपगेंडा बताया है. कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस सादिया खातिब ने भी खुलकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि ”द केरला स्टोरी 2′ फिल्म बार-बार एक खास धर्म को दोषी ठहराती है और उसे समाज के लिए खतरा बताती है.’ इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी लगातार लोग इसके विरोध में लिख रहे हैं. रिलीज के बाद अगर कंट्रोवर्सी हो ती है तो फिल्म को उसका भी फायदा मिलेगा. ऐसा ही ट्रेंड पहले पार्ट को लेकर भी देखने को मिला था.

The Kerala Story 2 Box Office: ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिलेगी बड़ी ओपनिंग, 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर बन सकती है फिल्म

3. 27 फरवरी को सोलो रीलीज का फायदा भी मिलेगा

थियेटर में 27 फरवरी को द केरल स्टोरी के साथ कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. इसका पूरा फायदा इसे मिलने वाला है. अभी थियेटर में शाहिद कपूर की ओ रोमियो चल रही है और अच्छी कमाई कर रही है. 20 फरवरी को को तापसी पन्नू की अस्सी और दो दिवाने शहर में रिलीज होगी. ये दोनों फिल्में एक हफ्ते बाद थियेटर में टिक पाएंगी या नहीं ये कहना मुश्किल है. ऐसे में इसका फायदा भी द केरल स्टोरी 2 को मिलेगा.

कंट्रोवर्सी पर मेकर्स का दावा- महीनों रिसर्च के किया

‘द केरल स्टोरी 2’ के प्रोड्यूसर विपुल शाह ने कंट्रोवर्सी पर कई बार बात की है. उन्होंने हाल ही में बतया कि ”द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ भारत के भीतर हो रहे शोषण पर फोकस करती है. फिल्म में तीन कहानियां दिखाई जाएंगी. ये कहानियां रीयल असली कोर्ट केस से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा, ‘हम लोग चाहते थे कि यह फिल्म पूरे भारत की स्थिति को दिखाए. इसलिए जिन तीन कहानियों को हमने चुना, हम सिर्फ उनकी कहानी नहीं बता सकते थे. हमने कई दूसरी लड़कियों की जिंदगी की घटनाओं को भी इसमें शामिल किया है.’

उनका कहना है कि “हमने करीब छह से सात महीने रिसर्च की. कई पीड़ितों से मिले. कई कोर्ट ऑर्डर, पुलिस रिकॉर्ड और FIR देखीं. उसके बाद यह फिल्म बनाई गई है.’

‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर देखें

Leave a Comment