सलमान खान | salman khan galaxy apartment 100 crore 1 bhk flat Salim khan family

सुपरस्टार सलमान खान फैमिली मैन हैं. वो अपनी फैमिली के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं. हर मुश्किल घड़ी में वो परिवार के साथ खड़े नजर आते हैं. सलमान खान अपने पेरेंट्स के साथ रहने के लिए 1 BHK अपार्टमेंट में रहते हैं. वो गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. इसी बिल्डिंग में उनके पेरेंट्स दूसरे फ्लैट में रहते हैं. 

सलमान खान के घर की कीमत

सलमान खान का घर काफी चर्चा में रहता है. उनका घर अंदर से काफी लग्जीरियस है. टाइम्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के इस 1BHK अपार्टमेंट की कीमत 100 करोड़ रुपये है.

सलमान खान के घर में है जिम

सलमान खान के इस बिल्डिंग के ग्रांउड फ्लोर पर रहते हैं. वहीं फैमिली फर्स्ट फ्लोर पर रहती है. उनके घर में एक स्पेशल जिम भी है. समलान ने इस घर में एक बड़ा ड्रॉइंग रूम बनवाया है. उनके घर में लाइट कलर का इस्तेमाल हुआ है और फूलों की पेंटिंग भी बनी हुई है.

उन्होंने अपनी बालकनी को भी बहुत सुंदर सा सजाया है. बालकनी में बैठने के लिए टेबल और चेयर भी है. वो बालकनी से अपने फैंस से भी मुलाकात करते हैं. सलमान कान का डायनिंग एरिया भी काफी बड़ा है. सलमान के घर में उनके दोस्त और घरवाले अक्सर आते रहते हैं. सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बड़े बंगले में रहने का शौक नहीं है. गैलेक्सी में उनके पेरेंट्स रहते हैं. अपने पेरेंट्स के करीब रहने के लिए वो गैलेक्सी में रहना पसंद करते हैं.

बता दें कि सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है. वो लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं. सलीम खान को ब्रेन हेमरेज हुआ था. अभी वो पहले से ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं. सलमान की पूरी फैमिली लीलावती हॉस्पिटल उनसे मिलने जा रही है. रितेश देशमुख से लेकर संगीता बिजलानी तक सलीम खान का हाल-चाल लेने पहुंचे. 


Leave a Comment