टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने साल 2022 में बिजनेसमैन सूरज नांबियार से धूम-धड़ाके से शादी रचाई थी. इस कपल ने गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी. अब शादी के चार बाद सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की अफवाहें चल रही हैं. दरअसल, मौनी ने अपने पति सूरज को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. तलाक की अफवाहों के बीच आइए जानते हैं आखिर सूरज नांबियार कौन हैं.
मौनी रॉय ने नहीं डिलीट की शादी की तस्वीरें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम से मौनी रॉय के साथ अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं. उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया है. इतना ही नहीं, मौनी रॉय की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी सूरज को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, मौनी ने अभी तक अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं और न ही इस कपल ने इन अफवाहों पर कोई ऑफिशियल बयान जारी किया है.
ये भी पढ़ें:- मौनी रॉय का सूरज नांबियर से होने वाला है तलाक? एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो, शादी की फोटो भी की डिलीट!
कौन हैं मौनी रॉय के पति?
सूरज नांबियार हमेशा लाइमलाइट से दूर रहे हैं और उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. वो बेंगलुरु के रहने वाले हैं और दुबई में बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम करते थे. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से फाइनेंशियल और मैनेजेरियल अकाउंटिंग की पढ़ाई की थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद वो दुबई में अपने पिता के बिजनेस से जुड़ गए थे.
कितनी है सूरज नांबियार की नेटवर्थ?
शादी के बाद मौनी और सूरज ने बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखा. साल 2022 में दोनों ने मिलकर ‘अल्टीमेट गुरुस’ नाम का ग्लोबल एड-टेक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया. इसके बाद 2023 में उन्होंने मुंबई में ‘बदमाश’ नाम का एक हाई-एंड रेस्टोरेंट भी शुरू किया. सूरज नांबियार बेहद आलीशान जिंदगी जीते हैं. वो करोड़ों के मालिक हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सूरज नांबियार की नेटवर्थ लगभग 50 से 60 करोड़ करोड़ रुपये के बीच है. वहीं, मौनी रॉय की टोटल नेटवर्थ 40 करोड़ रुपए है.
कैसे शुरू हुई मौनी और सूरज की लव स्टोरी?
इंडिया टुडे के अनुसार, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. इस पार्टी में दोनों के बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती जल्द प्यार में बदल गई. लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया. उन्होंने अपने रिश्ते को शादी से पहले तक छिपाकर रखा था.
ये भी पढ़ें:- मुंबई में आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों की मालकिन हैं मौनी रॉय, जानें- नेटवर्थ