सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ इस गणतंत्र दिवस से पहले 23 जनवरी को रिलीज हुई थी. इस वॉर ड्रामा को दर्शकों ने खूब प्याप दिया और इसी के साथ ये इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म भी बन चुकी है. वहीं सिनेमाघरों में रिलीज का चौथा हफ्ता पूरा कर रही ये फिल्म नई रिलीज मूवीज के बीच भी खूब नोट छाप रही है. चलिए यहां जानते हैं अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘बॉर्डर 2’ ने 27वें दिन कितनी की कमाई?
‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए अब एक महीना पूरा होने वाला है. इस दौरान इसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसने अब तक अच्छी पकड़ बनाए रखी है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर की ये फिल्म शाहिद कपूर की नई रिलीज ओ रोमियो के आगे भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाए थे. दूसरे वीक में इसका कलेक्शन 70.15 करोड़ रहा. वहीं तीसरे हफ्ते में इसने 23.35 करोड़ रुपये जोड़. इसके बाद 22वें दिन फिल्म 80 लाख रुपये, 23वें दिन 1.9 करोड़ रुपये, 24वें दिन 1.4 करोड़ रुपये, 25वें दिन 60 लाख रुपये और 26वें दिन 80 लाख रुपयों का कलेक्शन किया.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे बुधवार को 55 लाख रुपये की कमाई की है.
- इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की 27 दिनों की कुल कमाई अब 323.80 करोड़ रुपये हो गई है.
‘बॉर्डर 2’ क्या 350 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी?
‘बॉर्डर 2’ की कमाई में अब काफी गिरावट आ गई है और ये लाखों में सिमट चुकी है. वहीं आने वाले हफ्ते में कोई बड़ी रिलीज नहीं हो रही है. फिलहाल इस फिल्म का मुकाबला शाहिद कपूर की ओ रोमियो से ही है जोकि बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. यानी ‘बॉर्डर 2’ के पास कमाई के लिए अभी कुछ और दिन बचे हैं ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म कछुए की चाल से ही सही लेकिन 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.
वहीं अभी तक के ट्रेंड में देखा गया है कि वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में तेजी आती है. ऐसे में अगर पांचवें वीकेंड पर भी ये अच्छी कमाई करती है तो इसके कलेक्शन में और ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है. फिलहाल सभी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं.