O Romeo BO Day 6: बुधवार को भी 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक, छठे दिन शाहिद की फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म थी. ये फिल्म वैलेंटाइन डे से पहले यानी 13 फरवरी को रिलीज हुई थी और इसकी शुरुआत भी अच्छी हुई थी और ओपनिंग वीकेंड पर इसने खूब कमाई की. वहीं वीकडेज में भी ये फिल्म ठीक ठाक कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘ओ रोमियो’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?
विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ‘ओ रोमियो’  का क्लैश ‘तू या मैं’ से हुआ था, जिसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव थे. एक स्टेबल ओपनिंग वीकेंड के बाद इसके  कलेक्शन में कमी आई है, और कई सेंटर्स पर इसका ऑक्यूपेंसी लेवल गिर गया है. हालांकि, मंदी के बावजूद, ओ रोमियो चल रहे क्लैश में अपने बॉक्स ऑफिस कॉम्पिटिटर पर बढ़त बनाए हुए है. शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में एक वीक पूरा करने जा रही है. पहले हफ्ते के एंड से पहले ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘ओ रोमियो’ ने 8.50 करोड़ से ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 12.65 करोड़, तीसरे दिन 9 करोड़, चौथे दिन 4.85 करोड़ और 5वें दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ की कमाई की है.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 3.5 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ ‘ओ रोमियो’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 43.85 करोड़ रुपये हो गई है.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 67.15 करोड का कलेक्शन कर डाला है

‘ओ रोमियो’ 50 करोड़ से कितनी रह गई दूर
‘ओ रोमियो’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के 6 दिनों में 42 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं अब ये 50 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है. उम्मीद है कि ये फिल्म दूसरे वीकेंड तक हाफ सेंचुरी लगा लेगी. हालांकि ये फिल्म के लिए चिंता की बात है कि इसके रिलीज हुए लगभग एक हफ्ता पूरा हो रहा है और ये अभी तक अपनी आधी लागत तो दूर 50 करोड़ी भी नहीं बन पाई है.

बता दें कि ‘ओ रोमियो’ का बजट 125 से 130 करोड़ बताया जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि दूसरे वीकेंड पर ये फिल्म कैसा परफॉर्म कर पाती है. अगर फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर अच्छी तेजी नहीं दिखाई तो फिर इसके लिए सेफ जोन में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.

Leave a Comment