अजय देवगन ने मां वीना को बताया अपनी लाइफ की ‘शक्ति’, बोले- ‘हम जो कुछ भी हैं, वो आपसे है’

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी मां वीना देवगन के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारी पोस्ट शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो डाली जिसमें वो अपनी मां और पत्नी काजोल के साथ नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ अजय ने लिखा कि उनकी जिंदगी की असली ‘शक्ति’ उनकी मां हैं और वो आज जो भी हैं उनकी वजह से ही हैं. उनका ये मैसेज काफी इमोशनल था.इस पोस्ट पर फैंस ने भी कमेंट में उनकी मां को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी है.

परिवार है सबसे बड़ी ताकत
अजय देवगन वैसे तो कम बोलने वाले स्टार माने जाते हैं लेकिन जब बात परिवार की आती है तो वो खुलकर अपना प्यार जाहिर करते हैं. मां के लिए लिखा गया उनका नोट साफ दिखाता है कि उनके लिए परिवार सबसे पहले है. इंडस्ट्री में इतने सालों से काम करते हुए उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन हर मुश्किल वक्त में उनका परिवार उनके साथ खड़ा रहा है. यही वजह है कि वो अपनी कामयाबी का क्रेडिट अक्सर घरवालों को देते हैं.

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट फिर बदली
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की अगली फिल्म ‘धमाल 4’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म अब 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले ये फिल्म में रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में डेट बदलकर जून कर दी गई है. बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों से टकराव से बचने के लिए मेकर्स ने आखिरकार जुलाई की नई तारीख फाइनल कर दी है.

पुरानी टीम के साथ नया धमाका
‘धमाल 4’ का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने पहले भी इस फ्रेंचाइजी को संभाला है. इस बार भी अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे कलाकार नजर आएंगे. इसके अलावा ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये और रवि किशन भी इस बार फिल्म में शामिल हैं. यानी कॉमेडी और मस्ती का डोज पहले से ज्यादा होने वाला है.

‘धमाल’ फ्रेंचाइजी का सफल सफर
इस कॉमेडी सीरीज की शुरुआत 2007 में आई फिल्म ‘धमाल’ से हुई थी इस फिल्म नें लोगों को खूब हंसाया था. इसके बाद 2011 में ‘डबल धमाल’ रिलीज हुई थी. और फिर 2019 में ‘टोटल धमाल’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. अब देखना होगा कि ‘धमाल 4’ इस हिट फ्रेंचाइजी को किस ऊंचाई तक ले जाती है. फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी पहले जैसी ही कॉमेडी और एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगी.


Leave a Comment