‘पार्वती और मैं बहुत लकी हैं’, राज कुमार राव ने पत्रलेखा पर लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर किया बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपनी पत्नी पत्रलेखा को उनके जन्मदिन पर बेहद खास अंदाज में बधाई दी. इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और एक दिल से लिखा गया पोस्ट भी शेयर किया.

राज कुमार राव ने पत्नी पर लुटाया प्यार
राजकुमार राव ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं. कई दूसरी तस्वीरों में वो अपनी पत्नी के साथ सैर पर निकले हैं. एक और तस्वीर में एक्टर अपनी पत्नी के साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं.

राजकुमार राव ने पोस्ट में लिखा है ‘हैप्पी बर्थडे माय लव. तुम मेरी जिंदगी में अब तक हुई सबसे अच्छी चीजों में से एक हो. तुम हमारे घर का दिल हो. पार्वती और मैं बहुत लकी हैं तुम्हें अपने जीवन में पाकर. बेस्ट पार्टनर, बेस्ट मां, बेस्ट बेटी. तुम्हारे सपनों, तुम्हारी ताकत और तुम्हारे जैसी अद्भुत महिला के लिए शुभकामनाएं. हैप्पी बर्थडे, भगवान का आशीर्वाद बना रहे पत्रलेखा.’

सेलेब्स ने भी किया विश
राजकुमार राव की पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है. कैटरीना कैफ ने कमेंट कर पत्रलेखा को बर्थडे विश किया है. दीया मिर्जा ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल वाले इमोजी बनाए हैं.  वहीं भूमि पेडनेकर ने पत्रलेखा को टैग करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है.

 

बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी. दोनों 2021 में शादी के बधंन में बंधें थे. वहीं आज ये कपल एक बच्चे के पेरेंट्स भी हैं. नवंबर 2025 में दोनों ने अपनी बेटी पार्वती का वेलकम किया.


Leave a Comment