‘मेरे लिए शुरुआती कुछ महीने…’ सुरभि ज्योति ने की प्रेग्नेंसी जर्नी पर खुलकर बात

सुरभि ज्योति ने की प्रेग्नेंसी जर्नी पर खुलकर बात
सुरभि ज्योति अभी अपने जीवन के सबसे खुशियों भरे समय से गुजर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ ‘Ask Me Anything’ गेम खेला, जिसमें फैंस ने उनकी प्रेग्नेंसी और उससे जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों के बारे में सवाल पूछे. इस पर उन्होंने कहा, ‘ये अच्छा है, अद्भुत है, बहुत ही इमोशनल भी है. लेकिन जैसा कि आप सब जानते होंगे, और मुझे यकीन है कि जानते भी हैं, हर किसी की प्रेग्नेंसी अलग होती है.’

उन्होंने आगे बताया, ‘मेरे लिए शुरुआती कुछ महीने अलग थे. उस दौरान मुझे हल्का जी मिचलाना और थकान और नींद आने जैसी समस्या रहती थी. उसके बाद सब कुछ बिल्कुल नॉर्मल हो गया. मैं अब पूरी तरह एक्टिव महसूस कर रही हूं, टचवुड, और हां, फिलहाल मैं सुपर एक्टिव हूं. अब तक सब ठीक चल रहा है.’

सुरभि ज्योति की प्रेग्नेंसी में हुई ऐसी हालत, बोलीं- 'मुझे हल्का जी मिचलाना और थकान रहती थी

बता दें, सुरभि ज्योति अपने पति सुमित सूरी के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। कुछ टाइम पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके और उनके पति के पैर दिख रहे हैं. हालांकि, तस्वीर में सबसे ज्यादा ध्यान एक छोटे बच्चे के जूतों पर गया. अपनी पोस्ट के कैप्शन में सुरभि ने अपनी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज शेयर की और बताया कि उनका बच्चा जून 2026 में होने वाला है.  उन्होंने लिखा, ‘हमारी सबसे बड़ी जर्नी शुरू होती है. जल्द आ रहा है…बेबी.’

Leave a Comment