बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मुंबई की स्पेशल पीएमएलए (PMLA) कोर्ट ने करोड़ रुपये के कथित बिटकॉइन स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज कुंद्रा को जमानत दे दी है. जमानत के बाद राज कुंद्रा काफी खुश नजर आए और उन्हें नई चमचमाती कार में देखा गया. जिसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
शिल्पा को लग्जरी कार में लेने पहुंचे राज कुंद्रा
बता दें, राज कुंद्रा के ऊपर 150 करोड़ के ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ का आरोप लगा था, वहीं अब हाल ही में उन्हें जमानत मिल गई हैं. अदालत से जमानत मिलने के बाद, बिजनेसमैन राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी को लेने के लिए एक शानदार नई कार में पहुंचे. उनकी इस स्टाइलिश राइड के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
क्या था मामला?
बता दें, राज कुंद्रा का नाम एक बिटकॉइन स्कैम में आया था. इसी मामले में उन्हें शुक्रवार, 20 फरवरी को जमानत मिली. केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आरोप लगाया है कि राज कुंद्रा ने यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फर्म बनाने के लिए गेन बिटकॉइन पोंजी स्कैम के कथित मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन लिए थे. ईडी ने दावा किया कि डील पूरी नहीं हुई. ऐसे में राज कुंद्रा के पास अभी भी 285 बिटकॉइन हैं, जिनकी कीमत अभी 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
150 करोड़ के बिटकॉइन घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने पहली बार रिएक्ट किया. उनके बयान के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. कोर्ट से बेल मिलने पर उन्होंने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया था. जब मैंने कुछ गलत किया ही नहीं, तो मुझे जमानत मिलनी ही थी. भगवान की मेहरबानी है कि सब कुछ ठीक हो गया.