साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. टीजर में यश का खतरनाक और एक्शन से भरपूर अवतार दिखाया गया है. वो दुश्मनों से बेरहमी से भिड़ते नजर आ रहे हैं. फैंस को उनका इंटेंस लुक काफी पसंद आया, लेकिन एक सवाल बार-बार उठता दिखा कि फिल्म में इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद किसी भी अभिनेत्री की झलक क्यों नहीं दिखाई गई?
कई दर्शकों ने उठाए सवाल
टीजर पूरी तरह यश के किरदार पर केंद्रित है. तेज बैकग्राउंड म्यूजिक, डार्क टोन और हिंसक एक्शन सीन ने माहौल बना दिया है. हालांकि कुछ यूजर्स ने ये कहा कि फिल्म एक महिला निर्देशक द्वारा बनाई जा रही है, फिर भी टीजर में सिर्फ पुरुष किरदार और हिंसा पर जोर है. उनका मानना था कि कम से कम महिला किरदारों की भूमिका का छोटा सा हिस्सा तो दिखाया जा सकता था. कई लोग ‘फीमेल गेज’ यानी एक्ट्रेसेज के किरदार को देखने की उम्मीद कर रहे थे.
19.03.2026 – Said it. Sealed it. 💥
Locked and Loaded for inTOXICation ❤️🔥ToxicTeaser Out now!
Kannada:https://t.co/DDGZoaMERc
Hindi:https://t.co/zMjcW8sprx
Telugu:https://t.co/xhU9zgEmVF
Tamil:https://t.co/pdNwCR9aSh
Malayalam:https://t.co/iaL9ejp60P#Toxic In Cinemas… pic.twitter.com/r4Unfb6OPZ— KVN Productions (@KvnProductions) February 21, 2026
कुछ फैंस ने किया समर्थन
जहां एक तरफ कुछ लोग सवाल उठा रहे थे, वहीं कई फैंस ने मेकर्स का बचाव भी किया. उनका कहना है कि टीजर का मकसद पूरी कहानी बताना नहीं होता, बल्कि उत्सुकता बढ़ाना होता है. कुछ फैंस का मानना है कि अभिनेत्रियों के किरदार को रहस्य बनाकर रखा गया है ताकि फिल्म रिलीज पर बड़ा सरप्राइज मिले. वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह एक मार्केटिंग प्लान हो सकता है. मेकर्स शायद धीरे-धीरे अलग-अलग किरदारों की झलक दिखाएंगे.
फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें, फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसी बड़ी अभिनेत्रियां शामिल हैं. लेकिन टीजर में उनकी झलक नहीं दिखने पर कई यूजर्स ने निराशा जताई. फिल्म का निर्माण वेंकट के नारायण और यश ने किया है. यह 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होगी. हालांकि 19 मार्च को ही ‘धुरंधर 2’ भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.