सिनेमा प्रेमियों के लिए यह साल किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है. बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक, हर जगह हीरो और विलेन की ऐसी भिड़ंत देखने को मिलेगी, जो सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि एक असली जंग का अहसास कराएगी. पौराणिक कथाओं से लेकर क्राइम, एक्शन और कोर्टरूम ड्रामा तक हर जॉनर में आमने-सामने खड़े कलाकार अपनी पूरी ताकत लगाते नजर आएंगे.
अभिषेक बनर्जी v/s आर. माधवन – ‘लेगेसी’
इस क्राइम ड्रामा सीरीज में अभिषेक बनर्जी पहली बार तमिल प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. उनके सामने अभिनेता आर. माधवन नजर आएंगे. एक तरफ अभिषेक का अनप्रेडिक्टेबल अंदाज दिखेगा, तो दूसरी तरफ माधवन की शांत और असरदार किरदार होगा. ओटीटी दर्शक इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं.
अदीवी शेष v/s अनुराग कश्यप – ‘डकैत’
यह फिल्म प्यार, धोखे और अपराध की कहानी है, जिसमें अदीवी शेष और अनुराग कश्यप आमने-सामने होंगे. मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी. कहानी में इमोशन और खतरनाक मोड़ का जबरदस्त मेल है.
रणबीर कपूर v/s यश – ‘रामायण पार्ट 1’
यह साल की सबसे भव्य फिल्मों में से एक मानी जा रही है. रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि यश रावण के किरदार में दिखेंगे. यह अच्छाई और बुराई की सबसे बड़ी लड़ाई होगी. बड़े सेट, वीएफएक्स और मजबूत अभिनय इसे खास बनाएंगे.
रणवीर सिंह v/s अर्जुन रामपाल – ‘धुरंधर 2’
पहले पार्ट की सफलता के बाद अब कहानी आगे बढ़ने वाली है. रणवीर सिंह एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आएंगे. अर्जुन रामपाल इस बार उनके सामने नए दुश्मन के रूप में दिखाई देंगे. रणवीर की एनर्जी और अर्जुन की पर्सनैलिटी इस मुकाबले को दिलचस्प बनाएगी.
रितेश देशमुख v/s संजय दत्त – ‘राजा शिवाजी’
इस ऐतिहासिक फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं. संजय दत्त अफजल खान के रोल में होंगे. यह कहानी भारतीय इतिहास के एक महत्वपूर्ण युद्ध को दिखाएगी. देशभक्ति और साहस से भरी यह टक्कर दर्शकों को भावुक भी करेगी.
अली फजल v/s पंकज त्रिपाठी – ‘मिर्जापुर: द मूवी’
पॉपुलर सीरीज को अब फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है. अली फजल यानी गुड्डू भैया और पंकज त्रिपाठी यानी कालीन भैया फिर आमने-सामने होंगे. मिर्जापुर की गद्दी के लिए यह जंग पहले से ज्यादा खतरनाक और खूनी होगी. फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.
कीर्ति सुरेश v/s राधिका आप्टे – ‘अक्का’
यह 80 के दशक पर बनी गैंगस्टर ड्रामा सीरीज है. कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे दो मजबूत महिला किरदारों में नजर आएंगी. यह कहानी दिखाएगी कि ताकत और सत्ता की लड़ाई में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं.
सनी देओल v/s अक्षय खन्ना – ‘इक्का’
28 साल बाद दोनों कलाकार फिर साथ नजर आएंगे. यह कोर्टरूम ड्रामा है, जहां बहस और दलीलों की जंग देखने को मिलेगी. सनी देओल की दमदार आवाज और अक्षय खन्ना की एक्टिंग इस फिल्म को खास बना सकती है.
शाहरुख खान v/s अभिषेक बच्चन – ‘किंग’
यह एक्शन फिल्म इस साल की बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है. शाहरुख खान की स्टार पावर और अभिषेक बच्चन का गंभीर अंदाज कहानी में अलग रंग भरेंगे. स्टाइलिश एक्शन और दमदार डायलॉग दर्शकों को थिएटर तक खींच सकते हैं.
आलिया भट्ट v/s बॉबी देओल – ‘अल्फा’
इस फिल्म में आलिया भट्ट एक्शन अवतार में नजर आएंगी. उनके सामने बॉबी देओल होंगे, जो अपने खतरनाक किरदारों से चर्चा में रहे हैं. यह मुकाबला इमोशन और एक्शन दोनों का कॉम्बिनेशन होने वाला है.