‘पहले साल की 6-7 फिल्में बनती थीं, अब 80 बनती हैं’, सरगुन मेहता ने पंजाबी इंडस्ट्री के बूम पर किया रिएक्ट

पंजाबी इंडस्ट्री अब बूम पर है. फिल्में-म्यूजिक वीडियोज बहुत पसंद किए जाते हैं. फिल्में अब बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही हैं. गिप्पी ग्रोवाल की 2012 में आई कैरी ऑन जट्टा पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी. अब हाल ही में एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने पंबाजी इंडस्ट्री को लेकर बात की है.

‘पंजाबी इंडस्ट्री में बूम’-सरगुन मेहता

Galatta Plus से बातचीत में सरगुन मेहता ने कहा, ‘मेरी पहली पंजाबी फिल्म अगस्त 2015 में रिलीज हुई थी और ये ब्लॉकबस्टर थी. इसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उस वक्त, अगले 2-3 साल तक इंडस्ट्री में साल की सिर्फ 7-10 फिल्में बनती थी. लोग उस वक्त ऐसे थे कि हम इतनी कम फिल्में क्यों बनाते हैं? इसके बाद इंडस्ट्री ने बूम देखा. अब साल की 70-80 फिल्में बनती हैं. पहले फिल्मों के बजट 6-7 करोड़ होता था और बजट 25-30 करोड़ होता है. बॉक्स ऑफिस पर बूम आया है. सब कुछ अच्छा चल रहा है. पंजाबी इंडस्ट्री खुद को ढूंढ़ रही है.’

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ने ऐसे फॉर्मूले ढूंढे जो अच्छे से काम कर गए. अब पीक पर पहुंच गए. इसलिए हर कोई इस फॉर्मूले की तरफ चला गया. ऑडियंस और प्रोड्यूसर्स की रिस्क लेने की काबिलियत बहुत कम है. हम फॉर्मूला मोड में आ गए हैं, लेकिन मैं पति रवि दुबे से कहती हूं कि शायद हमें ही रिस्क लेना चाहिए.’

100 करोड़ फिल्म को लेकर सरगुन ने किया रिएक्ट
सरगुन ने आगे कहा, ‘जब गिप्पी ग्रेवाल की ‘कैरी ऑन जट्टा’ ने पहली बार 100 करोड़ रुपये कमाए, तो सब ऐसे थे कि हमने कर दिखाया. मैं उस फिल्म का हिस्सा नहीं थी लेकिन मुझे लगता है कि मैं उनसे ज्यादा एक्साइटेड थी. मैं उन्हें लगातार फोन करके पूछती रही कि क्या वो 100 करोड़ मार्क तक पहुंच गए हैं. एक बार जब बैरियर पार हो जाए, तो हम बार-बार ऐशा कर सकते हैं.’

मालूम हो कि हाल ही में सरगुन मेहता के प्रेग्नेंसी की अफवाहें आई थीं. एक्ट्रेस ने इन खबरों को गलत बताया था.

Leave a Comment