रमजान की तस्वीरें शेयर कर बुरी तरह से फंसी देवोलीना भट्टाचार्जी, सोशल मीडिया पर इस वजह से सुन रहीं खरी-खोटी

देवोलीना भट्टाचार्जी ने शहनवाज शेख संग शादी की है, जो मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखते हैं. देवोलीना की जबसे शादी हुई है, तबसे वो आए दिन किसी ना किसी वजह से ट्रोल होती ही रहती हैं. इस बार भी वो ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं. इन सबसे पहले देवोलीना और शहनवाज एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और दोनों के सारे तीज-त्योहार साथ मिलकर सेलिब्रेट करते हैं.

इन दिनों रमजान चल रहा है, ऐसे में देवोलीना ने अपने पति शहनवाज और बेटे जॉय के संग सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों को देखने के बाद कुछ लोगों ने कपल की तारीफ की. तो वहीं कुछ लोगों ने देवोलीना को ट्रोल करना शुरू कर दिया. बता दें इंस्टाग्राम पर देवोलीना ने रमजान की दो तस्वीरें शेयर की हैं.

देवोलीना ने इस रमजान को बताया कुछ अलग सा

इन तस्वीरों में वो अपने पति और बेटे के साथ एक टेबल के पास बैठी हुई नजर आ रही हैं. वहीं, टेबल पर शेक, फल और पराठे रखे हुए दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए देवोलीना ने कैप्शन में लिखा,’ये रमजान कुछ अलग सा लग रहा है. मैं और ज्यादा कृतज्ञता और प्यार और साथ महसूस कर रही हूं.’

एक तस्वीर में देवोलीना को टी-शर्ट पहने हुए देखा जा रहा है. वहीं, वो दूसरी तस्वीर में स्लीवलेस ड्रेस पहने दिख रही हैं. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को उनके कपड़े पहनने के तरीके और बैठने के तरीके को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

रमजान की तस्वीरें शेयर कर बुरी तरह से फंसी देवोलीना भट्टाचार्जी, सोशल मीडिया पर इस वजह से सुन रहीं खरी-खोटी

एक सोशल मीडिया यूजर ने देवोलीना को ट्रोल करते हुए लिखा,’अच्छा होता अगर लिबास भी इस्लामी होता.’ दूसरे यूजर ने कहा,’ये कैसे कपड़े पहने हैं रमजान पर?’ वहीं, एक यूजर ने एक्ट्रेस के बैठने के तरीके पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा,’सब तो ठीक है, लेकिन जरा अदब से बैठती तो ज्यादा अच्छा होता.’ वहीं, एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया,’अगर फॉलो करना है तो इस्लाम पूरी तरह से फॉलो करो.’

ये भी पढ़ें:-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: सालों बाद अपनी मां से मिलेगी माइरा, क्या अब अरमान और अभिरा का भी जुड़ेगा रिश्ता


Leave a Comment