ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि 8 साल की लीप के बाद अभिरा और अरमान अलग हो चुके हैं. अरमान के संग माइरा रह रही है. वहीं, अभिरा अब मुक्ति के साथ रहती है और उसको पढ़ाने के लिए दिन रात एक कर देती है. लेकिन किस्मत तो देखो माइरा और मुक्ति का एडमिशन एक ही स्कूल में होता है.
दोनों एक ही हॉस्टल और एक ही कमरे में रह रही होती हैं. इस दौरान दोनों की पहले दिन से ही लड़ाई शुरू हो जाती है. कभी क्लास रूम में तो कभी हॉस्टल रूम में दोनों एक दूसरे से लड़ती दिखती हैं. इन दिनों शो में मेकर्स का पूरा फोकस मुक्ति और माइरा पर ही है.
अब बात यहां तक पहुंच चुकी है कि माइरा और मुक्ति हाथा-पाई पर उतर आई हैं. स्कूल की प्रिंसिपल दोनों से परेशान होकर दोनों के पेरेंट्स के पास फोन करती है. ऐसे में अरमान कहता है कि माइरा के आंखों से निकले आंसू का बदला मुक्ति और उसके पेरेंट्स को भुगतना पड़ेगा.
मुक्ति और माइरा के लिए प्रिंसिपल को सॉरी बोलेगी अभिरा
इधर, अभिरा कहती है कि उसने कभी नहीं सोचा नहीं था कि अरमान से ऐसे मिलेगी. लेकिन, किस्मत यही चाहती है तो ऐसा ही होगा. अभिरा स्कूल में जाती है, तब तक अरमान वहां नहीं आया होता है. वो प्रिंसिपल के पास जाकर मुक्ति और माइरा दोनों की तरफ से माफी मांगती है.
लेकिन, प्रिंसिपल कहती है कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो दोनों को स्कूल से सस्पेंड कर दिया जाएगा. अभिरा प्रिंसिपल से ऐसा ना करने के लिए रिक्वेस्ट करती है. वहीं, अरमान को उसका ड्राइवर माइरा के पहले स्कूल में लेकर चला जाता है. उसके बाद अभिरा प्रिंसिपल ऑफिस से बाहर निकल रही होती है, तभी उसकी नजर माइरा पर पड़ती है.
माइरा भी अपनी मां को देख इमोशनल हो जाती है और वो खुद को रोक नहीं पाती है. माइरा दौड़ती हुई जाती है और अपनी मां को गले से लगा लेती है. दोनों मां बेटी इस दौरान खूब रोती हैं. अब आने वाले एपिसोड में ये देखना मजेदार होगा कि क्या माइरा अभिरा को अपनी मां के तौर पर एक्सेप्ट करेगी. या फिर वो उसे जली-कटी सुनाकर दूर रहने के लिए कहेगी.
ये भी पढ़ें:-17 फरवरी से लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती सलीम खान, शाहरुख सहित देखने पहुंचे ये सेलेब्स, 3 दिन से नहीं मिला हेल्थ अपडेट