Anupama Written Update: बेटी को बचाने के लिए अनुपमा लगाएगी जान की बाजी, दिवाकर की सच्चाई जान उड़ेंगे सबके होश

रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में इन दिनों एक साथ कई कहानी देखने को मिल रही है. टीना और अर्जुन को अनुपमा ने सबक सिखा दिया है. उसके बाद वो दिल्ली एक्सप्लोर करने निकल चुकी है. जल्द ही दिवाकर पर अनुपमा की नजर पड़ने वाली है.

वो दिवाकर वो बच्चे के संग खेलते हुए देख दंग रह जाएगी. ऐसे में अनुपमा कोई भी फैसला लेने से पहले दिवाकर की सच्चाई जानने की कोशिश करेगी. वो उसका पीछा करने वाली है. क्योंकि, जानना चाहती है कि आखिर दिवाकर सच में पाखी को धोखा दे रहा है, या फिर ये सिर्फ उसका वहम है.

वो दिवाकर का पीछा करते-करते एक रेस्टोरेंट में पहुंच जाएगी. इस दौरान अनुपमा की मुलाकात उस औरत से होने वाली है, जिसके बच्चे को उसने बचाया था. अनुपमा को वो औरत बताएगी कि उसके बच्चे का बर्थडे है. इसी वजह से वो अपने पति और बेटे के संग रेस्टोरेंट आई है.

दिवाकर संग शादी के सपने सजाती है पाखी

औरत की बातों को सुन अनुपमा को झटका लग जाएगा. ऐसे में अनुपमा के लिए ये समझ पाना मुश्किल हो जाएगा कि शादीशुदा होने के बाद भी वो राही और पाखी को क्यों फंसाने की कोशिश कर रहा है. वहीं, पाखी दूसरी तरफ दिवाकर संग शादी करने के सपने सजा रही होगी.

आपको बता दें कि पाखी से पैसे ऐंठने के बाद दिवाकर कुछ दिनों के लिए गायब हो गया था. पाखी को उसके परिवार के लोगों ने समझाने की कोशिश की कि उसके संग फ्रॉड हुआ है. कुछ वक्त के लिए तो दिवाकर पर पाखी को भी शक होने लगता है. हालांकि, दिवाकर की कॉल आते ही वो सबकुछ भूल जाती है.

 

उसके बाद वो फिर से दिवाकर संग घर बसाने के सपने देखने लगती है. दूसरी तरफ अब दिवाकर ने पाखी की प्रॉपर्टी हड़पने की प्लानिंग शुरू कर दी है. जल्द ही पाखी और राही को अनुपमा बताएगी कि दिवाकर पहले से ही शादीशुदा है. इतना ही नहीं वो कहती है कि दिवाकर का एक बेटा भी है. अब देखना ये मजेदार होगा कि क्या पाखी अनुपमा की बात मानेगी.

ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका, रिलीज हुई ‘एक्यूज्ड’ से ‘सीक्रेट स्टोरीज’ तक, वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

Leave a Comment