करोडों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं आदित्य धर
आदित्य धर की लाइफस्टाइल की सबसे ज्यादा चर्चा उनके मुंबई के बांद्रा स्थित प्रीमियम घर को लेकर होती है. बांद्रा सिर्फ एक इलाका नहीं है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा हब माना जाता है. मुंबई के अलावा खबरें हैं कि आदित्य धर के पास चंडीगढ़ में भी एक डुप्लेक्स घर है. इससे यह अंदाजा लगता है कि वे सिर्फ एक शहर पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि अपनी संपत्ति को अलग-अलग जगह निवेश करके बैलेंस रखते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य धर के पास हिमाचल प्रदेश में एक पुश्तैनी संपत्ति है, जो उनकी पत्नी यामी के नाम है. इसके अलावा उनके पास BMW X7 है, जिसकी कीमत करीब 1.25 से 1.29 करोड़ रुपये बताई जाती है. साथ ही Audi Q7 और Audi A4 जैसी महंगी गाड़ियां भी हैं.