कॉमेडियन समय रैना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में उनका शो ‘स्टिल अलाइव’ आया था, जिसमें उन्होंने अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया. अब उनका एक नया पोस्ट वायरल है. इस पोस्ट में उन्होंने गर्लफ्रेंड को लेकर रिएक्ट किया है.
समय रैना ने कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप
दरअसल, हाल ही में समय रैना ने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन रखा. इस दौरान एक फैन ने समय रैना से उनके गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा, तो इस पर उन्होंने मजेदार रिएक्शन दिया है. उन्होंने अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ के रूप में अपने करीबी दोस्त बलराज घई, जो मुंबई के हैबिटेट कॉमेडी क्लब के मालिक हैं, के साथ एक फोटो पोस्ट की. उनके इस पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया और फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

बता दें समय रैना इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं. शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद कॉमेडियन अब ‘समय रैना-स्टिल अलाइव’ के साथ लौट आए हैं. उनका ये वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है.
समय रैना ने ‘स्टिल अलाइव’ में शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को लेकर विवाद करने वालों को करारा जवाब दिया. उन्होंने मुकेश खन्ना, बी प्राक और सुनील पाल को लेकर कई बातें की हैं, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए हैं.
वहीं उन्होंने ये भी बताया कि विवाद के दौरान उनके करीबी दोस्त बलराज घई के परिवार को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी. इसी दौरान समय रैना ने ये भी कहा कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ का सीजन 2 आने वाला है. जिससे उनके फैंस काफी एक्साइटेज नजर आ रहे हैं.
‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के बारे में
बता दें, समय रैना बीते साल विवादों के बीच घिर गए थे. उनके शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में अश्लील और अपमानजनक कंटेंट को लेकर खूब बवाल मचा था. शो में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट के माता-पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी. जिसके बाद उनके खिलाफ FIR हुई थी और उन्हें अपने सारे एपिसोड्स डिलीट करना पड़े थे.