स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. तुलसी को नॉयना की सच्चाई के बारे में पता चल चुका है.ऐसे में वो विरानी परिवार के लोगों को नॉयना की सच्चाई बताती है. सबके सामने नॉयना से तुलसी उसके बीमारी के बारे में पूछेगी.
नॉयना फिर झूठ बोलने की कोशिश करेगी. लेकिन, तुलसी उसको डांटकर चुप करवा देगी. तुलसी सबूत दिखाते खुलासा करेगी कि नॉयना को कोई कैंसर नहीं है.उसको सिर्फ अल्सर है.नॉयना की सच्चाई जानकर परिवार के लोग हैरान रह जाएंगे.नॉयना की सच्चाई सामने आने के बाद शांति निकेतन का माहौल एकदम बदल जाएगा.
मुन्नी करेगी नई प्लानिंग
इसी बीच मुन्नी एक ऐसी प्लानिंग करेगी, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा.मुन्नी कहती है कि तुलसी अब जब शांति निकेतन पहुंच चुकी है तो क्यों ना मां और पापा की दोबारा शादी करवा दी जाए.मुन्नी चाहती है कि तुलसी और मिहिर को एक-दूसरे को मौका देना चाहिए.
क्योंकि, अब नॉयना की सच्चाई सामने आ चुकी है तो रिश्तों को ठीक करना चाहिए.हालांकि, ये फैसला इतना आसान नहीं होने वाला है.कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब मुन्नी की बातें तुलसी सुन लेती है.तुलसी कहेगी कि किसकी दूसरी शादी. वैसे तुलसी इस शादी के लिए इतनी आसानी से राजी नहीं होने वाली है.
क्योंकि वो शांति निकेतन में अपने बच्चों के लिए वापस आई है. मिहिर से अभी भी वो दूरी बनाए रखती है. अब देखना ये होगा कि क्या तुलसी के घर से निकालने के बाद नॉयना शांत रहेगी. या फिर एक नए प्लानिंग के साथ तुलसी और मिहिर की जिंदगी बर्बाद करने के लिए वापस लौटेगी. क्योंकि, तुलसी जब नॉयना को घर से धक्के देकर बाहर निकालती है तो वो कहती है कि तुम ये ठीक नहीं कर रही हो तुलसी. इसका मतलब ये है कि शो के अपमकिंग एपिसोड में जबरदस्त धमाका देखने को मिलने वाला है.
ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: राही के सुहाग को छीनेगी प्रेरणा, माही और अंश मिलकर करेंगे गौतम का पर्दाफाश