रुपाली गांगुली का शो अनुपमा लोगों के दिलों पर राज करता है. शो में अब तक देखने को मिला कि पराग के वापस ना आने से ख्याति का दिमागी संतुलन बिगड़ रहा है. वो अब बहुत ही ज्यादा अजीब हरकतें करने लगी है. दूसरी तरफ अनुपमा एक बार फिर से शाह हाउस पहुंचती है, उसे वहां देख घर के लोग हैरान हो जाते हैं.
शो के अपकमिंग एपिसोड में एक साथ कई महाट्विस्ट दिखाया जाएगा. शो में देखने को मिलेगा कि अनुपमा एक बार फिर से अहमदाबाद में कैफे खोलने की प्लानिंग कर रही है. वो बापूजी जी से एक बार फिर अनु की रसोई शुरू करने के लिए जगह मांगती है.
प्रेम करेगा दिग्विजय की हेल्प
हालांकि, तोषू और पाखी इस आइडिया पर सवाल खड़ा करने वाले हैं. वहीं, घर के बाकी लोग अनुपमा को सपोर्ट करेंगे. दूसरी तरफ ट्रैफिक को देख दिग्विजय घबरा जाता है. हालांकि, प्रेम उसकी हेल्प करता है. इसी बीच प्रेम ने जो राही के लिए गिफ्ट लिया होता है वो वहीं गिर जाता है.
ये भी पढ़ें:-Michael box office: माइकल जैक्सन की बायोपिक का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तोड़ा ये रिकॉर्ड, ओपेनहाइमर को भी पछाड़ा
ऐसे में दिग्विजय वो गिफ्ट प्रेम को वापस करेगा. प्रेम उससे बताता है कि उसने अपनी वाइफ को मनाने के लिए ये गिफ्ट लिया है. दिग्विजय को देख प्रेम को पराग की याद आ जाएगी. वहीं, वसुंधरा एक बार फिर से राही के पीछे पड़ने वाली है. वो उसपर खर तोड़ने का इल्जाम लगाएगी.
अनुपमा एक बार फिर से अनु की रसोई में वापसी करती है और सबकुछ देख इमोशनल हो जाती है. अनुपमा कहती है कि वो अपना कैफे वहीं शुरू करेगी, फिर चाहे कुछ भी हो जाए. दूसरी तरफ राही से मिलने श्रुति उसके ससुराल पहुंच जाएगी.
श्रुति को देख राही भी इमोशनल हो जाती है.शो में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुपमा को एक शख्स चेतावनी देने वाला है कि आगे बहुत खतरा है, सोच समझकर ही कदम रखना. उस दिन भी मेरी बात तूने नहीं सुनी थी. इस बात को सुन अनुपमा का दिल बैठ जाता है.
ये भी पढ़ें:-थलापति विजय ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट हुई कंफर्म, इस दिन दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल