ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में वो सब देखने को मिला, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. अभिरा को लेकर हर किसी को शक था कि वो केस को खराब कर देगी. लेकिन, उसने अपनी हिम्मत दिखाई और बेटी को जेल से बाहर ले आई.
वैसे शो एपिसोड की शुरुआत में काफी तमाशा देखने को मिल रहा था, लेकिन बाद में सबकुछ ठीक हो गया. दरअसल, ड्राइवर कोर्ट में गवाही देता है कि मेहर ही मायरा को मारना चाहती थी. ऐसे में मिस्टर मित्तल फिर से गंदा गेम खेलता है और कहता है कि अपने ही स्टॉफ और परिवार के लोगों से गवाही दिलवा रहे हैं.
कोयल को बचाते हैं मुक्ति और अभिरा
फिर ये लोग कैसे मायरा के खिलाफ बोल सकते हैं.दूसरी तरफ मुक्ति और अभिरा को कोयल के बारे में पता चल जाता है. दोनों को पता चलता है कि कोयल और उसकी मां को उसके मामा ने ही बंदी बनाकर रखा है. दोनों मां-बेटी मिलकर एक प्लान बनाते हैं और कोयल और उसकी मां को छुड़ा लाते हैं.
ये भी पढ़ें:-Michael box office: माइकल जैक्सन की बायोपिक का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तोड़ा ये रिकॉर्ड, ओपेनहाइमर को भी पछाड़ा
इधर, मित्तल को लगता है कि वो केस जीत चुका है. उसी दौरान कोयल के साथ अरमान कोर्ट रूम में एंट्री मारता है. कोयल अपना कैमरा जज को दिखाती है, जिसमें उस रात का पूरा सच रिकॉर्ड होता है. वीडियो में देखने को मिलता है कि मेहर ने ही मायरा पर हमला किया होता है.
वो अपना बचाव करते हुए धक्का-मुक्की करती करते हैं और मेहर का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो सीढ़ियों से गिर जाती है. वीडियो को देखने के बाद जज मायरा को बेइज्जत बरी कर देते हैं. उसके बाद मायरा और अभिरा एक-दूसरे को गले लगाकर रोते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि अरमान की मां विद्या ये चाहती थी कि अभिरा केस हार जाए. ताकि अरमान और मायरा फिर से उसे बेइज्जत कर पाएं.
ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: ख्याति का बिगड़ेगा मानसिक संतुलन, राही को कंट्रोल कर अनुपमा को बर्बाद करेगी श्रुति