Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: रियांश को पता चलेगा अपने पिता की मौत की सच्चाई? अपने अंश को शांतिनिकेतन लाएगी तुलसी

स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में तुलसी को करण ने बता दिया है कि रियांश और नियति कौन है. तुलसी के सामने सच्चाई पेश करते हुए करण कहता है कि कभी भी उसने किसी से झूठ नहीं बोला है.

उसे सिर्फ नंदिनी से ही प्यार है. करण की बातों को सुन तुलसी परेशान हो जाती है. तुलसी से करण कहता है कि वो बस उसके पोते का पालन पोषण कर रहा था. दूसरी तरफ तुलसी इस बात को जानकर अपना आपा खो बैठती है कि अंश का बेटा ही रियांश है.

करण से माफी मांगेगी तुलसी

हालांकि, तुलसी को पहले तो करण की बातों पर यकीन नहीं होता है. लेकिन, जब करण ने तुलसी को बताया कि वो नियति से कैसे मिला और दोहरी जिंदगी जीनी कैसे शुरू की, वो सारी बात समझ गई. करण की बातों को सुन तुलसी उससे माफी मांगती है. तुलसी कहती है कि उसी की वजह से उसका बेटा दोहरी जिंदगी जीने पर मजबूर है.

ये भी पढ़ें:-Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: बेटे का सच जानने निकली तुलसी, करण के दोहरे रिश्ते से टूटेगा घर

करण अपनी मां को कहता है कि ऐसा कुछ नहीं है. वो वही कर रहा है जो सही है. उसके बाद करण से तुलसी कहती है कि ये बातें नंदिनी को भी पता होनी चाहिए. उसके बाद तुलसी और करण शांति निकेतन पहुंचते हैं. दोनों को देख मिहिर समझ जाता है कि कुछ तो गड़बड़ है. मिहिर को तुलसी पूरी बातें बता देती है.

वो ये भी कहती है कि रियांश और नियति को घर लेकर आएगी. लेकिन, मिहिर उससे कहता है कि वो नियति और रियांश को ये नहीं बता सकती कि उसी ने अंश को मारा है. बता दें क्योंकि सास भी कभी बहू थी 1 में तुलसी ने अंश को गोली मारी थी. उस दौरान शो की टीआरपी आसमान छू रही थी.

ये भी पढ़ें:-‘एक्टर के लिए उम्र मायने नहीं रखती..’ रेयांश बन ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में वापसी पर बोले आकाशदीप सहगल

 

 

Leave a Comment