80 और 90 के दशक में रामानंद सागर की रामायण का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोला करता था. इस शो को दर्शकों ने इतना पसंद किया था कि मेकर्स को उत्तर रामायण बनाना पड़ गया. उत्तर रामायण में भगवान राम और माता सीती के बेटों लव और कुश पर फोकस किया गया था.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो में कुश की भूमिका निभाने वाले मयूरेश क्षत्रमाडे अब 1400 करोड़ के मालिक बन चुके हैं. मयूरेश क्षत्रमाडे को कुश की भूमिका में खूब पसंद किया गया था और उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. लेकिन, महज 13 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया.
2016 में मयूरेश क्षत्रमाडे के करियर को मिला बड़ा ब्रेक
मयूरेश क्षत्रमाडे अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका चले गए. जहां उन्होंने फाइनेंस की पढ़ाई की और बिजनेस की बारीकियों को समझा.मयूरेश क्षत्रमाडे के अगर लिंक्डइन प्रोफाइल पर गौर करें तो 2003 में उन्होंने वर्ल्ड बैंक में रिसर्चर के तौर पर काम किया था.
ये भी पढ़ें:-राम की कहानी से पहले दिखेगा रावण-कुबेर का महायुद्ध, ‘रामायणम’ के ओपनिंग सीक्वेंस की डिटेल्स आईं सामने
उसके बाद वो कॉर्पोरेट की दुनिया में पूरी तरह से एक्टिव हो गए. हालांकि, मयूरेश क्षत्रमाडे को सबसे ज्यादा सक्सेस 2016 में मिली. दरअसल, इस दौरान वो कमीशन जंक्शन का सीईओ बने. सालों की कड़ी मेहनत के बाद मयूरेश क्षत्रमाडे की कंपनी ने 2022 तक 1400 करोड़ का टर्न ओवर हासिल कर लिया.
मयूरेश क्षत्रमाडे अब एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन बन चुके हैं. फिलहाल मयूरेश इंडिया में नहीं बल्कि न्यूयॉर्क में रहते हैं. उत्तर रामायण में मयूरेश क्षत्रमाडे इतने मासूम लगे थे कि आज भी लोग उनकी मासूमियत के कायल हैं. हालांकि, अब वो काफी बड़े हो चुके हैं और उनके बच्चे भी हैं.
आपको बता दें रामायण में राम की भूमिका में अरुण गोविल को देखा गया था. वहीं, सीता की भूमिका दीपिका चिखलिया ने निभाई थी. आज भी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया में उनके फैंस राम और सीता की छवि देखते हैं. बता दें रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में अरुण गोविल को राजा दशरथ की भूमिका में देखा जाएगा.