टीवी की पॉपुलर ऑन-स्क्रीन जोड़ी करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ‘कुबूल है’ के बाद दर्शकों के दिलों में बस चुकी ये जोड़ी अब जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने मुंबई में अपनी नई रोमांटिक सीरीज की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.
करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति के हाथ लगी नई रोमांटिक सीरीज
करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है. मिड डे कि रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एक नए रोमांटिक ड्रामा के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साथ आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि रियल लाइफ में अच्छे दोस्त रहे करण और सुरभि हमेशा से किसी खास प्रोजेक्ट में साथ काम करना चाहते थे, और अब उन्हें एक रोमांटिक सीरीज का मौका मिला है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज की शूटिंग भी मुंबई में शुरू हो चुकी है.
ये भी पढ़ेंः जब 4 साल की उम्र में खतरनाक एक्सीडेंट का शिकार हुईं शक्ति मोहन, डॉक्टर्स ने कहा- अब चलना मुश्किल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरभि ज्योति अप्रैल से ही इस सीरीज की शूटिंग कर रही हैं. सूत्रों का कहना है कि सुरभि को इस प्रोजेक्ट की कहानी काफी पसंद आई और उन्हें लगता है कि रोमांटिक किरदार में उन्हें देखने वाले फैंस के लिए यह एक खास ट्रीट होगी. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि करण सिंह ग्रोवर और सुरभि का यह नया प्रोजेक्ट मिनी-सीरीज होगा या फिर मल्टी-सीजन शो.
बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति ने टीवी शो ‘कुबूल है’ में एक साथ काम किया था. शो में दोनों कि केमेस्ट्री को खूब सराहा गया. वहीं ये दोनों फिर ‘कुबूल है 2.0’ में फिर साथ नजर आएं. वहीं अब इन खबरों ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है.
ये भी पढ़ेंः समंदर किनारे पति संग रोमांटिक हुईं बिपाशा बसु, बेटी संग बिताए खास पल, देखें तस्वीरें
बता दें, सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस जल्दी ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए रेडी हैं.