रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में आए दिन नए-नए महाट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. यही वजह है कि ये शो दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. अनुपमा में अब तक देखने को मिला कि वो बंकू, दिग्विजय और जया के संग अहमदाबाद वापिस आ चुकी है. वहीं, किंजल ने भी शाह हाउस में वापसी कर ली है.
शो में देखने को मिला कि पराग ने ख्याति को बिजनेस की मालकिन बना दिया है. अब साइनिंग अथॉरिटी बा के पास नहीं बल्कि ख्याति के पास होगी. पराग अपने लॉयर के जरिए मैसेज भिजवाता है कि ख्याति का कोई फैसला बिजनेस के खिलाफ नहीं हो सकता.
राही को अनुपमा से छीनेगी श्रुति
पराग का ये फैसला सुन मोटी बा हैरान रह जाएगी. गौतम मन ही मन सोचेगा कि पराग ने बहुत ही जबरदस्त गेम खेला है. अब राही का अतीत एक बार फिर से उसके सामने आने वाला है. श्रुति इंडिया आकर राही को फोन करती है और उसे मिलने के लिए बुलाती है.
ये भी पढ़ें:-जैकी भगनानी के ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हर बात का रेफरेंस जरूरी है
हालांकि, राही को ये पता नहीं होता है कि वो जिससे बात कर रही है वो कोई और नहीं बल्कि श्रुति है. मंदिर में प्रार्थना करते हुए श्रुति कहती है कि सालों लग गए मुझे मेरी बेटी को ढूंढने में. अब मेरी बेटी से मुझे कोई अलग नहीं कर सकता. न किस्मत न ही अनुपमा.
दूसरी तरह राही के लिए अनुपमा प्रार्थना कर रही होती है तब ही मंदिर की घंटी गिर जाती है. अनुपमा को लगता है कि जरूर कोई अनहोनी होने वाली है.पराग के फैसले के बाद मोटी बा का रो-रोकर बुरा हाल होने वाला है. वहीं, गौतम भी उनके कान भरने वाला है. वो कहता है कि जरूर पराग के इस फैसले में अनुपमा का हाथ होगा. जल्द ही राही से मिलने श्रुति कोठारी हाउस पहुंच जाएगी. दोनों एक-दूसरे को देख इमोशनल होने वाले हैं.
ये भी पढ़ें:-जैकी भगनानी के ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हर बात का रेफरेंस जरूरी है