रुपाली गांगुली के शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में खूब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है.अनुपमा की कड़ी मेहनत के बाद कुणाल साफी कैफे को रिव्यू देता है. लेकिन, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब कुणाल के बारे में दिग्विजय भली-बुरी बातें कह रहा होता है.
वहीं, कुणाल सारी बातें सुन भी लेता है. वो बातों ही बातों में अनुपमा को बता देता है कि उसने सारी बातें सुन ली हैं. लेकिन, अनुपमा के व्यवहार और खाने से इंप्रेस होकर वो पॉजिटिव रिव्यू देता है. जाने से पहले वो कहता है कि आपके हाथों में जो स्वाद है वो मां के हाथों की याद दिलाता है.
रेस्टोरेंट पर लगेगा ताला
लेटेस्ट प्रोमो में कुणाल कहता हुआ नजर आता है कि अक्षय तृतीया के दिन आपके लिए मैं बहुत अच्छा रिव्यू लिखूंगा. अनुपमा से किया वादा कुणाल निभाता भी है. लेकिन, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब रेस्टोरेंट के बाहर एक के बाद एक कर भीड़ लगने लगती है और फोन बजने लगता है.
लोग ना सिर्फ रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर रहे होते हैं बल्कि वहां खाने भी आ रहे होते हैं. सभी अनुपमा से कहते हैं कि वो कुणाल का रिव्यू पढ़कर यहां आए हैं.ऐसे में दिग्विजय और अनुपमा की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. दिग्विजय इमोशनल हो जाता है, उसे पता नहीं होता है कि एक नई मुसीबत जल्द ही उसके सामने आने वाली है.
दिग्विजय और अनुपमा को झटका तब लगेगा जब वो बाजार से सामान खरीद वापस लौट रहे होंगे. बंकू और जया दौड़े-दौड़े आएंगे और अनुपमा को बताएंगे कि सरकारी ऑफिस वाले आए थे और रेस्टोरेंट पर ताला लगाकर नोटिस चिपकाकर गए हैं. वहीं, दूसरी तरफ शाह हाउस की हालत भी खराब होती हुई नजर आ रही है. एक तरफ बापूजी अगरबत्ती बेच रहे होते हैं तो दूसरी तरफ बा भी दूसरे के घरों में काम कर रही होती है.
ये भी पढ़ें:-‘फ्लाइट में वो लड़की कौन..’ नगमा को आवेज दरबार ने दिया धोखा, इस एक्ट्रेस ने किया दावा