शादी की घोषणा के बाद चर्चित अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को उदयपुर एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। दोनों को एक साथ देख फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। विजय और रश्मिका कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक में नजर आए। उन्होंने मीडिया को मुस्कुराकर अभिवादन किया, हालांकि शादी से जुड़ी किसी भी जानकारी पर खुलकर बात नहीं की। कयास लगाए जा रहे हैं कि उदयपुर में उनकी शादी या उससे जुड़ी रस्में आयोजित हो सकती हैं। फैंस अब इस चर्चित जोड़ी की शादी के आधिकारिक विवरण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।