CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के दिग्गज नेता आर नल्लाकन्नू का बुधवार (25 फरवरी) को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में दोपहर दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन के संस्थापक के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से लेकर विभिन्न दलों के नेताओं ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज नेता आर नल्लाकन्नू के निधन को लेकर एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘नल्लाकन्नू को जमीनी स्तर से जुड़ाव और वंचितों, श्रमिकों और किसानों की आवाज उठाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा. समाज के हर वर्ग के लोग उनका बहुत सम्मान करते थे. उनकी सादगी भी उतनी ही सराहनीय थी. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं.’

तमिलनाडु CM एमके स्टालिन ने जताया दुख

स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, वरिष्ठ नेता कॉमरेड नल्लाकन्नू के निधन की खबर से हम सब गहरे शोक में डूब गए हैं. वह हमारे समय के एक अडिग योद्धा, एक महान बलिदानी, जिन्होंने अपने जीवन का ज्यादातर हिस्सा राष्ट्र की आजादी और श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया. वह अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले व्यक्ति थे. वे हमेशा मेरे प्रति स्नेह और प्रेम रखते थे. द्रविड़ आदर्श शासन स्थापित करने के बाद हमने जो योजनाएं बनाई, उनका उन्होंने तहे दिल से स्वागत किया.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि बीती 1 फरवरी को नलाकन्नू को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराय गया था. जहां उन्हे ICU में शिफ्ट कर दिया गया. 24 दिन के इलाज के बाद भी उनकी स्थिति में उतार-चढ़ाव जारी था. 25 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली. राज्य सरकार नल्लाकन्नू को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देगी. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने एक्स पर किए गए पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.

 


Leave a Comment